बुधवार, 3 जून 202608:50:15 PM
Download App
Home/देश

पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत : आज लॉन्च होगी भारत की पहली Flex Fuel मोटरसाइकिल

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

Jun 03, 2026
05:54 AM
आज लॉन्च होगी भारत की पहली Flex Fuel मोटरसाइकिल

देश। भारत में हर महीने लाखों वाहन बिकते हैं, जिनमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी मोटरसाइकिलों और कारों की होती है। इन वाहनों को चलाने के लिए बड़ी मात्रा में पेट्रोल की खपत होती है, जिससे आम लोगों की जेब पर भी असर पड़ता है। लेकिन अब पेट्रोल पर निर्भरता कम करने और ईंधन खर्च में राहत देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। आज देश में पहली Flex Fuel तकनीक से लैस मोटरसाइकिल आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने जा रही है।

आज लॉन्च होगी देश की पहली Flex Fuel बाइक

देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp आज भारत की पहली Flex Fuel तकनीक वाली मोटरसाइकिल लॉन्च करेगी। यह लॉन्च भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि इससे वैकल्पिक ईंधन के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री रहेंगे मौजूद

इस खास मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari और केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri भी मौजूद रहेंगे। दोनों मंत्री लंबे समय से फ्लेक्स फ्यूल और एथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की वकालत करते रहे हैं।

यह भी पढ़े -जून में ऑटो बाजार में धमाका : लॉन्च होंगी ये 5 शानदार कारें, खरीदने से पहले जरूर जान लें

किस बाइक में मिल सकती है यह तकनीक?

हालांकि Hero MotoCorp ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि Flex Fuel तकनीक किस मॉडल में दी जाएगी, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी अपनी लोकप्रिय कम्यूटर बाइक्स Hero Splendor या Hero HF Deluxe में यह तकनीक पेश कर सकती है।

क्या है Flex Fuel तकनीक?

Flex Fuel तकनीक वाले वाहन पेट्रोल के साथ-साथ एथेनॉल मिश्रित ईंधन पर भी चल सकते हैं। इससे पेट्रोल पर निर्भरता कम होती है, ईंधन लागत घट सकती है और प्रदूषण में भी कमी आती है। सरकार भी एथेनॉल आधारित ईंधन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अगर यह तकनीक बड़े पैमाने पर सफल होती है, तो आने वाले वर्षों में भारतीय दोपहिया बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें