राजनीतिक नियुक्तियां, दतिया उपचुनाव : भाजपा कोर कमेटी की बैठक में किन-किन मसलों पर हुआ मंथन जानें

प्रिशिता शर्मा
भोपाल. राजधानी भोपाल में बीजेपी की पहली कोर कमेटी बैठक का आयोजन हुआ...मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हुई इस बैठक में सत्ता ने संगठन के साथ मिलकर पार्टी में आने वाली चुनौतियों से निपटने पर मंथन हुआ...बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने साफ कर दिया कहीं भी कोई असमंजस हो तो सभी संवाद करें...बैठक में कमेटी सदस्यों से देश के राजनीतिक घटनाक्रम और कांग्रेस की गतिविधियों पर भी नजर बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया...
मध्यप्रदेश में बीजेपी राष्ट्रीय मुद्दों जैसे यूसीसी, महिला आरक्षण और परिसीमन जैसे संवेदनशील मुद्दों के साथ साथ संगठन और प्रदेश सरकार के समन्वय के लिए नई कोर कमेटी की बैठकआहूत की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अलावा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला के साथ ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह को शामिल कर सरकार के भारी-भरकम पोर्टफोलियो को प्रतिनिधित्व दिया गया है…हालांकि अपने बिहार दौरे के कारण केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बैठक में शामिल नहीं पाए...संगठन की ओर से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा और पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया को शामिल किया गया है…पार्टी के संकेत साफ है की पार्टी पुराने रणनीतिकारों को भी मुख्यधारा में बनाए रखना चाहती है…
बैठक में क्या क्या हुआ
एमपी में राजनीतिक नियुक्तियों पर मंथन
दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट
संभावित समीकरणों पर गहन चर्चा
राज्यसभा की चौथी सीट पर नजर
दावेदारी को लेकर सत्ता-संगठन सक्रिय
आने वाले महीनों में परिसीमन पर फोकस
संगठन में बदलाव की तैयारी
पार्टी स्ट्रक्चर को मजबूत करने पर जोर
सहकारिता क्षेत्र की लंबित नियुक्तियां, जल्द फैसले के संकेत
UCC और महिला आरक्षण जैसे बड़े मुद्दे बैठक में रहे शामिल
नीति और रणनीति पर चर्चा, नेताओं के बीच बढ़ती दूरी पर चिंता
बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सुझाव दिया कि सरकार के सभी मंत्री और पार्टी के सभी विधायक क्षेत्रीय पार्टी कार्यालयों में जनता के साथ कार्यकर्ताओं से मिलने का दिन तय करें...इससे सरकार और संगठन में गैप खत्म हो सकेगा...वहीं कोर कमेटी की इस बैठक पर कांग्रेस ने कई सवाल उठाए है...कांग्रेस प्रवक्ता जितेंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया की पार्टी में गुटबाजी और सत्ता और संगठन में समन्वय बनाने का काम ये कोर कमेटी करेगी...
बीजेपी की यह कोर कमेटी में केवल चुनावी जीत तक सीमित नहीं है...बल्कि सरकार के बड़े फैसलों में भी एक फिल्टर के रूप में काम करेगा…बैठक में यूसीसी के मसौदे और महिला आरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान की तैयारियों जैसे विषयों पर मंथन से तस्वीर साफ है कि...बीजेपी हर मोर्चे पर काम कर रही है...लिहाजा सत्ता और संगठन में समन्वय स्थापित करना हो या फिर जनता के बीच पार्टी के कार्यों को लेकर जाना और जागरुकता लाना हो...
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
