यूपी में बिजली की आंख मिचैनी पर सियासत : मायावती ने सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग, कहा- कष्ट में हैं मेहनतकश लोग

लखनऊ। भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंख मिचैनी से उत्तरप्रदेश की जनता बुरे हाल है। गांवों की तो बात छोड़े शहरों में घंटों बिजली की कटौती हो रही है। जिसको लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमों ने बिजली कटौती पर चिंता जाहिर करते हुए सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की है।
बसपा सुप्रीमो ने एक्स पर लिखा कि यूपी जैसी बड़ी आबादी वाले राज्य में भीषण गर्मी में बिजली की कम अपूर्ति और कटौती से गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, छोटे व्यापारियों और अन्य करोड़ों मेहनतकश लोगों का जीवन अति-कष्टदायी बना हुआ है। इसको लेकर लोग अपना आक्रोश भी प्रकट कर रहे हैं। इसके साथ ही बसपा प्रमुख मायावती ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि वह बिजली आपूर्ति संबंधी लोगों के कष्ट और परेशानियों को ध्यान में रखते हुए तत्काल जरूरी कदम उठाए।
मायावती ने सरकार से की यह अपील
उन्होंने आगे एक्स पोस्ट में लिखा, अतः सरकार से अपील है कि वह बिजली आपूर्ति संबंधी लोगों के कष्ट और परेशानियों को ध्यान में रखते हुए जरूरी उपाय तत्काल सुनिश्चित करे। इसके साथ ही, नए पावर प्लांट आदि के माध्यम से भी आगे के लिए बिजली आपूर्ति की स्थिति को सुधारने का प्रयास करे तो यह व्यापक जनहित में उचित होगा।
यूपी में आसमान से बरस रही आग
उत्तर प्रदेश में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। आसमान से लगता है कि आग बरस रही है। बुंदेलखंड का बांदा जिला सबसे गर्म है। उत्तर प्रदेश में तीन दिन के लिए हीट वेव का अलर्ट भी है। सरकार की तरफ से विभिन्न प्रकार की गाइडलाइंस जारी की जा रही है। खासकर स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूकता के लिए अभियान के माध्यम से भी समझाने का प्रयास कर रही है। धूप में जरूरी हो तो ही निकलने की हिदायत भी दी जा रही है। दूसरी तरफ भीषण गर्मी के बीच यूपी में बिजली कटौती के चलते लोगों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही हैं। पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ने के चलते बिजली की खपत भी बढ़ी है और जिससे डिमांड बढ़ी है। बिजली कटौती से परेशान होकर कई जगहों पर लोगों ने हंगामा भी किया।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
