सोमवार, 21 सितंबर 202610:32:09 PM
Download App
Home/देश

महिला विरोधी है कांग्रेस : लाड़ली बहना योजना बंद कराने की याचिका पर मंत्री सारंग का वार, कहा- स्कीम को जारी रखने सरकार कटिबद्ध

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Sep 21, 2026
09:36 AM
लाड़ली बहना योजना बंद कराने की याचिका पर मंत्री सारंग का वार, कहा- स्कीम को जारी रखने सरकार कटिबद्ध

भोपाल। मध्यप्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने वाली मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार को हाईकोर्ट ग्वालियर खंड पीठ में सुनवाई हुई। अदालत ने सरकार को नोटिस जारी जवाब मांगा। हाईकोर्ट के इस एक्शन के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस की पूर्व पार्षद सुधा दुबे द्वारा योजना को बंद करने की मांग को लेकर याचिका दायर किए जाने पर मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस को अपने निशाने पर ले लिया है। साथ ही ऐलान किया की प्रदेश सरकार लाड़ली बहना योजना को लेकर पूरी तरह कटिबद्ध है और महिलाओं के लिए यह योजना जारी रहेगी।

योजना को लेकर सरकार का रुख साफ

मंत्री सारंग ने कहा कि लाड़ली बहना योजना प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने वाली महत्वपूर्ण योजना है। ऐसे में महिलाओं हर महीने मिलने वाली आर्थिक जारी रहेगी। सरकार इसके लिए कटिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना को बंद करने का सवाल ही नहीं है और आने वाले समय में भी इसका संचालन जारी रहेगा।

कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप

सारंग ने कांग्रेस पर राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिला विरोधी रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस योजना से प्रदेश की बड़ी संख्या में महिलाओं को आर्थिक सहायता मिल रही है, उसे बंद कराने के लिए कांग्रेस से जुड़ी नेत्री द्वारा ही अदालत का दरवाजा क्यों खटखटाया गया।

नहीं बंद होगी योजना

मंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना को बंद कराने के लिए कांग्रेस की ही नेत्री ने याचिका दायर की है। उन्होंने दावा किया कि इस मामले को लेकर कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है। सारंग ने कहा कि सरकार महिलाओं के हित में योजना को आगे भी जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी स्थिति में लाड़ली बहना योजना को बंद नहीं किया जाएगा।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें