गुरुवार, 1 अक्टूबर 202610:34:26 PM
Download App
Home/देश

मोहसिन अली खान हिरासत में : उज्जैन जाने से पहले पुलिस का एक्शन, ले जाया गया कोहेफिजा थाने

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 01, 2026
10:35 AM
उज्जैन जाने से पहले पुलिस का एक्शन, ले जाया गया कोहेफिजा थाने

भोपाल। उज्जैन की शाही जामा मस्जिद से जुड़े विवाद के बीच अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ यह एक्शन उज्जैन की शाही जामा मस्जिद के सदर अरशद साहब के इंतकाल के बाद उनके जनाजे में शामिल होने के लिए उज्जैन जाने की आशंका के चलते लिया गया है।

मोहसिन अली खान के उज्जैन जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें रोका और कोहेफिजा थाने ले गई। हालांकि, उनकी हिरासत के पीछे पुलिस की ओर से अब तक विस्तृत कारण सामने नहीं आया है। पूरे मामले में प्रशासन की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

शाही मस्जिद विवाद में पहले भी मुखर रहे मोहसिन

बता दें कि मोहसिन अली खान उज्जैन की शाही मस्जिद से जुड़े विवाद को लेकर पहले भी प्रदर्शन कर चुके हैं। मस्जिद के हिस्से को लेकर उठे विवाद के बाद उज्जैन में विरोध-प्रदर्शन और तनाव की स्थिति बनी थी। इसी दौरान मोहसिन अली खान ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें