बुधवार, 7 अक्टूबर 202610:46:15 PM
Download App
Home/देश

नौरादेही में ‘व्योम’ और ‘नीरा’ की नई दहाड़ : मुख्यमंत्री ने सुरक्षित बाड़े से किया रिलीज, चीता मित्रों और बाघिन दीदी से किया संवाद

admin

admin

Oct 07, 2026
02:44 PM
मुख्यमंत्री ने सुरक्षित बाड़े से किया रिलीज,  चीता मित्रों और बाघिन दीदी से किया संवाद

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वन्य जीव हमारे वनों के आभूषण हैं और उनका संरक्षण हम सभी का दायित्व है। मध्यप्रदेश की धरती पर वन्य जीवों के संरक्षण और संवर्धन का अभियान लगातार जारी रहेगा। मुख्यमंत्री बुधवार को सागर जिले के रहली में वन्य जीव सप्ताह के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो चीतों नर ‘व्योम’ और मादा ‘नीरा’ को सुरक्षित बाड़े से मुक्त किया। उन्होंने चीता मित्रों और बाघिन दीदी से संवाद भी किया।

नौरादेही में चीता और बाघ एक साथ दिखेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान और गांधी सागर अभयारण्य के बाद अब नौरादेही टाइगर रिजर्व चीतों का नया ठिकाना बना है। बुंदेलखंड स्थित वीरांगना दुर्गावती क्षेत्र प्रदेश का तीसरा ऐसा स्थान है, जहां चीते अनुकूल प्राकृतिक वातावरण में स्वच्छंद विचरण करेंगे। नौरादेही में 41 वर्ष पहले टाइगर रिजर्व की स्थापना हुई थी। अब यहां पर्यटकों को एक ही क्षेत्र में चीता और बाघ दोनों देखने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में चीतों की संख्या अब 60 तक पहुंच गई है। प्रदेश देश में सबसे अधिक बाघ और गिद्धों वाला राज्य है। राज्य सरकार जलचर, थलचर और नभचर सभी प्रकार के वन्य जीवों के संरक्षण के लिए काम कर रही है। नर्मदा से जुड़े मगरमच्छों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

होमस्टे से ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन क्षेत्रों के आसपास बफर क्षेत्र में होमस्टे को बढ़ावा दिया जा रहा है। ग्रामीण अपने घर में एक-दो कमरे पर्यटकों के लिए तैयार कर स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं। सरकार होमस्टे तैयार करने के लिए दो से तीन लाख रुपये तक का अनुदान भी दे रही है। इससे वन पर्यटन का लाभ स्थानीय लोगों तक पहुंचाने के साथ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

अगले महीने दो और चीते आएंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में कूनो से भारत में चीता पुनर्स्थापन परियोजना शुरू हुई। सरकार का प्रयास है कि जंगलों में सभी वन्य जीव आबाद रहें और मनुष्य भी सहअस्तित्व की भावना के साथ रहें। नौरादेही में फिलहाल दो चीते छोड़े गए हैं और अगले महीने दो और चीते यहां लाए जाएंगे।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि नौरादेही में चीतों का आगमन सागर जिले के लिए ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेंगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें