बुधवार, 4 नवंबर 202601:53:15 PM
Download App
Home/देश

अग्निवीरों के लिए खुशखबरी : चार साल नहीं, अब 6 साल देश की सेवा करने मिलेगा मौका, बढ़ेगा वेतन और मिलेगा सेवा निधि का लाभ

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 04, 2026
10:27 AM
चार साल नहीं, अब 6 साल देश की सेवा करने मिलेगा मौका, बढ़ेगा वेतन और मिलेगा सेवा निधि का लाभ

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने अग्निवीर योजना में बड़ा बदलाव किया है। अग्निवीरों को चार साल की सेवा पूरी होने के बाद दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने की व्यवस्था की गई है। इस प्रस्ताव के तहत 25 प्रतिशत अग्निवीरों को भारतीय सशस्त्र सेनाओं में नियमित सैनिक के रूप में शामिल किया जाएगा, जबकि शेष 75 प्रतिशत को दो साल तक सेवा जारी रखने का मौका मिलेगा। इससे अग्निवीरों को सेना में लंबे समय तक काम करने का अतिरिक्त अवसर मिल सकता है।

चार साल बाद भी जारी रह सकेगी सैन्य सेवा

बताया गया है कि इस व्यवस्था के तहत चार साल की सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को उनकी इच्छा और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के आधार पर आगे सेवा का अवसर दिया जाएगा। मौजूदा व्यवस्था में अधिकतम 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित सैनिक के रूप में शामिल करने का प्रावधान है। नई व्यवस्था में बाकी अग्निवीरों को भी दो साल की दूसरी सेवा अवधि मिल सकेगी।

इस प्रस्ताव की एक खास बात यह भी है कि दूसरी सेवा अवधि के दौरान अग्निवीरों को पहले की तुलना में अधिक वेतन और बढ़ी हुई सेवा निधि का लाभ मिलने की बात कही गई है। इससे उन्हें आर्थिक रूप से भी अतिरिक्त फायदा मिल सकता है।

प्रदर्शन के आधार पर होगा चयन

सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि के अनुसार, दूसरी सेवा अवधि पूरी होने के बाद अग्निवीरों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें उनकी कार्यक्षमता, अनुशासन, तकनीकी दक्षता, शारीरिक क्षमता और सेवा के दौरान हासिल उपलब्धियों को महत्व दिया जाएगा। नियमित सेवा में शामिल करने का फैसला अग्निवीरों की इच्छा, सेना की जरूरतों और निर्धारित चयन मानकों के आधार पर किया जाएगा।

सेना को मिलेगा अनुभवी जवानों का लाभ

इस बदलाव के पीछे एक प्रमुख उद्देश्य प्रशिक्षित और अनुभवी सैनिकों की सेवाओं का अधिक समय तक लाभ लेना बताया जा रहा है। चार साल की सेवा के दौरान अग्निवीर सैन्य प्रशिक्षण, अनुशासन और तकनीकी कार्यों का अनुभव हासिल करते हैं। अतिरिक्त दो साल मिलने से उनकी दक्षता और अनुभव को और मजबूत किया जा सकेगा।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें