गुरुवार, 16 अप्रैल 202608:34:17 PM
Download App
Home/देश

नारी शक्ति वंदन अधिनियम : विपक्ष को सरकार की मंशा पर शक, दिग्गी ने 2010 की दिलाई याद, शिवसेना-टीएमसी ने उठाए सवाल

admin

admin

Apr 16, 2026
09:47 AM
विपक्ष को सरकार की मंशा पर शक, दिग्गी ने 2010 की दिलाई याद, शिवसेना-टीएमसी ने उठाए सवाल

नई दिल्ली। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष के सांसदों ने एनडीए सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब दो साल पहले ही हमारा समर्थन था तो ये बदल क्यों रहे हैं, देश के साथ धोखा देने की इनकी आदत है।

कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कहा, 2010 में इस बिल का भाजपा ने राज्यसभा में विरोध किया था, उन्होंने इस बिल के खिलाफ वोट दिया था तब ये बातें कहां गई थीं। यह अस्थिर दिमाग का परिचय है। जब 2 साल पहले आपने हम सबसे पूरा समर्थन लिया है, तो आप उसे बदल क्यों रहे हैं? इसका क्या मतलब हुआ?

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कहा, सभी विपक्षी दलों ने मिलकर तय किया है कि महिला आरक्षण पर हम समर्थन में है, हम महिलाओं के लिए आरक्षण चाहते हैं। 2023 में जो प्रस्ताव पारित हुआ था हम उसके साथ हैं लेकिन परिसीमन के जरिए वे इसमें साजिश करके सभी क्षेत्रों को तितर-बितर करना चाहते हैं और संवैधानिक ढांचे को खराब करना चाहते हैं, उसका हम विरोध करते हैं।

टीएमसी ने खुलकर किया विरोध

परिसीमन विधेयक पर टीएमसी सांसद सौगत रॉय कहते हैं, हम इसके पूरी तरह खिलाफ हैं। सभी विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं। हम इसके खिलाफ वोट देंगे। हम देखेंगे कि क्या होता है। अब तक, सरकार क्या चाहती है, यह साफ नहीं है। यह एक खराब योजना है। दक्षिण भारतीय राज्य इससे प्रभावित होंगे।

यह बोलीं शिवसेना नेत्री प्रियंका

वहीं, शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, मुझे लगता है कि महिला आरक्षण बहुत जरूरी है क्योंकि इतने सालों में समान अधिकार का वादा करने के बावजूद, महिलाओं को राजनीति से दूर रखा गया और हमारा प्रतिनिधित्व इसी बात का सबूत है। आरक्षण बिल पास होने के बावजूद लोकसभा में सिर्फ 13 प्रतिशत महिला प्रतिनिधि हैं। 2023 में जब हम इस पर बात कर रहे थे, तो हमारे सवाल थे कि हम इसे अभी की सीटों पर तुरंत क्यों लागू नहीं कर सकते और इसे जनगणना व परिसीमन से क्यों जोड़ा जा रहा है। लड़ाई इसी बात की है, हर कोई आरक्षण चाहता है, हर किसी ने आरक्षण के लिए वोट दिया था लेकिन बदकिस्मती से सरकार जिस तरह से बिना किसी चर्चा के इसे सबके सामने ला रही है, वो दुर्भाग्यपूर्ण है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें