शुक्रवार, 31 जुलाई 202610:09:53 PM
Download App
Home/देश

साधु बने पप्प यादव : राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर विपक्ष का सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, राहुल-खड़गे के निशाने पर रहे शाह, मांगा इस्तीफा

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jul 31, 2026
07:35 AM
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर विपक्ष का सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, राहुल-खड़गे के निशाने पर रहे शाह, मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली। संसद परिसर शुक्रवार को सियासी रणभूमि में तब बदल गया, जब इंडिया ब्लॉक ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। साधु के वेश में पहुंचे निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने प्रतीकात्मक प्रदर्शन कर सरकार पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई बड़े नेता इस विरोध में शामिल हुए। संसद के मकर द्वार पर श्अमित शाह इस्तीफा दोश् और श्चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़श् जैसे नारों से माहौल गूंज उठा, जिससे राजनीतिक टकराव और तेज हो गया।

साधु के भेष में पप्पू यादव का प्रतीकात्मक प्रदर्शन

विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार के सामने दान पेटियां रखकर विरोध दर्ज कराया। पप्पू यादव साधु के वेश में उन पेटियों के साथ बैठे और एक प्रतीकात्मक प्रस्तुति के माध्यम से राम मंदिर चढ़ावे में कथित चोरी के आरोपों को उठाया। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी सहित अन्य विपक्षी सांसदों ने दान पेटियों में पैसे डाले, जबकि पप्पू यादव ने उन पैसों को अपनी जेब में रखकर कथित अनियमितताओं का प्रतीकात्मक संदेश देने की कोशिश की।

अमित शाह के इस्तीफे की मांग

प्रदर्शन के दौरान इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारे लगाए। सांसदों ने अमित शाह इस्तीफा दो, अमित शाह सदन में आओ और चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़ जैसे नारे लगाए। विपक्ष ने यह भी सवाल उठाया कि इतने गंभीर मुद्दों पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री सदन में मौजूद क्यों नहीं थे। प्रदर्शन स्थल पर लगाए गए बड़े बैनर पर लिखा था- अमित शाह सदन से गायब क्यों?

कई विपक्षी नेता हुए शामिल

इस विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद और धर्मेंद्र यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ माजी सहित इंडिया ब्लॉक के कई सांसद मौजूद रहे। विपक्ष ने कहा कि वह इन मुद्दों को संसद और जनता के बीच लगातार उठाता रहेगा।

सरकार को दो मुद्दों पर घेरने की रणनीति

इंडिया ब्लॉक का कहना है कि वह अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के आरोपों और नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार को लगातार घेरता रहेगा। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की जवाबदेही तय करने की मांग कर चुके हैं। विपक्ष ने इन मामलों की स्वतंत्र जांच की मांग दोहराते हुए कहा कि संसद में इन मुद्दों पर सरकार को जवाब देना होगा।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें