गुरुवार, 16 अप्रैल 202608:40:03 PM
Download App
Home/देश

भागवत कथा के मंच पर हुआ अनोखा ‘आशीर्वाद’ : लोग बोले- परंपरा या अपमान? भाजपा विधायका को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

admin

admin

Apr 16, 2026
10:13 AM
लोग बोले- परंपरा या अपमान? भाजपा विधायका को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले के ग्राम बेरछा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। कथा वाचन के बीच अचानक जो कुछ हुआ, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई इसे लेकर अपनी-अपनी राय दे रहा है।

दरअसल, भिंड के चर्चित संत सीताराम महाराज कथा सुना रहे थे। इसी दौरान सेवड़ा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल आशीर्वाद लेने मंच पर पहुंचे। उन्होंने श्रद्धा भाव से संत को माला पहनाई और झुककर आशीर्वाद लेने लगे। लेकिन इसके बाद जो हुआ, वह किसी ने सोचा भी नहीं था।

संत ने विधायक की पहनाई माला को उतार कर फेंकी

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि जैसे ही विधायक झुकते हैं, संत सीताराम महाराज उन्हें आशीर्वाद देने की बजाय मुक्का मार देते हैं और उन्हें अपने से दूर कर देते हैं। इतना ही नहीं, संत ने विधायक द्वारा पहनाई गई माला भी उतारकर फेंक दी। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भी कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गए।

चार दिन पुरानी है घटना

बताया जा रहा है कि यह घटना करीब चार दिन पुरानी है, लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हुआ है। कुछ लोगों का कहना है कि संत सीताराम महाराज अपने भक्तों को इसी अनोखे अंदाज में ‘आशीर्वाद’ देते हैं और उनके ऐसे वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं। वहीं, दूसरी ओर कई लोग इस व्यवहार को असामान्य और अपमानजनक बता रहे हैं।

क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। कोई इसे संत की विशेष शैली बता रहा है तो कोई इसे मर्यादा के खिलाफ मान रहा है। खास बात यह है कि अब तक न तो विधायक प्रदीप अग्रवाल की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है और न ही संत सीताराम महाराज ने इस पर कोई प्रतिक्रिया दी है।

घटना से सुर्खियों में आई भागवत कथा

ग्राम बेरछा में चल रही भागवत कथा अब इस घटना की वजह से और ज्यादा सुर्खियों में आ गई है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि आखिर यह आशीर्वाद था या कुछ और।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें