शनिवार, 23 मई 202608:21:41 PM
Download App
Home/देश

आम आदमी को महंगाई का तगड़ा झटका! : पेट्रोल-डीजल और CNG फिर महंगी, 10 दिनों में तीसरी बढ़ोतरी, ईंधन कीमतों ने बढ़ाई चिंता

admin

admin

May 23, 2026
04:42 AM
पेट्रोल-डीजल और CNG फिर महंगी, 10 दिनों में तीसरी बढ़ोतरी, ईंधन कीमतों ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली। देश में महंगाई से परेशान आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। शनिवार को पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी गई। पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर, डीजल 91 पैसे प्रति लीटर और CNG एक रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। लगातार बढ़ती कीमतों से लोगों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ता नजर आ रहा है।

10 दिनों में करीब 5 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

इससे पहले 15 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG के दामों में 3-3 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 19 मई को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई गई थीं। अब एक बार फिर दाम बढ़ने से पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल लगभग 5 रुपए तक महंगे हो चुके हैं। वहीं CNG की कीमतों में भी दूसरी बार इजाफा हुआ है।

दिल्ली में नई कीमतें लागू

नई दरों के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है, जो पहले 98.64 रुपए थी। वहीं डीजल 92.49 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। CNG की कीमत भी बढ़कर 81.09 रुपए प्रति किलो हो गई है। लगातार बढ़ती कीमतों का सीधा असर परिवहन और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ने लगा है।

मिडिल-ईस्ट तनाव का असर

विशेषज्ञों का मानना है कि मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण भारत में ईंधन महंगा हो रहा है। तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ने से आम लोगों को बार-बार महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

सरकार ने अफवाहों से बचने की अपील की

हाल ही में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने लोगों को भरोसा दिलाया था कि देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि पूरे देश में ईंधन की सप्लाई सामान्य बनी हुई है और लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। सरकार ने लोगों से जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदने की अपील भी की है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें