शहजाद पूनावाला का भाजपा से मोहभंग : एक्स से हटाया राष्ट्रीय प्रवक्ता-भाजपा का पद, बताया पीएम मोदी का आजीवन अनुयायी

नई दिल्ली। भाजपा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का पार्टी से मोह भंग हो गया है। इतना नहीं, उन्होंने भाजपा से इस्तीफा भी दे दिया है। पूनावाला ने अपने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है। हालांकि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा नहीं किया। अपने एक्स बायो से राष्ट्रीय प्रवक्ता , भाजपा का पद हटा दिया है। उन्होंने कुछ घंटे पहले अपना प्रोफाइल बायो अपडेट किया। नए बायो में भाजपा का नाम कहीं नहीं है। दिलचस्प बात यह है कि शहजाद के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अब भी बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता लिखा हुआ है।
बायो का शेयर किया स्क्रीन शाॅट
शहजाद पूनावाला ने अपने बायो का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। जिसमें लिखा था, धर्म इस्लाम, संस्कृति-हिंदू, विचारधारा-भारतीय। लेखकरू जीएसटी की यात्रा। पीएम मोदी के आजीवन अनुयायी। यानी उन्होंने खुद को पीएम नरेंद्र मोदी का जीवन भर का समर्थक बताया है, लेकिन भाजपा का कोई जिक्र नहीं किया।
पूनावाला ने 2017 में छोड़ी थी कांग्रेस
बता दें कि शहजाद पूनावाला पहले कांग्रेस में थे। 2017 में पार्टी के अध्यक्ष चुनाव को लेकर विवाद के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हुए और पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी। भाजपा में रहते हुए शहजाद टीवी डिबेट और सोशल मीडिया पर अपनी तीखी बातों के लिए जाने जाते थे। वे पीएम मोदी और भाजपा की नीतियों के सबसे मुखर समर्थकों में से एक माने जाते थे। उन्होंने कई बार कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी हमले किए थे।
सियासी गलियारों में चर्चा तेज
शहजाद पूनावाला के इस कदम के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। भाजपा की तरफ से अभी इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। शहजाद पूनावाला भाजपा की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समय-समय पर राजनीतिक मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधते रहे हैं।
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
