मंगलवार, 11 अगस्त 202601:02:39 PM
Download App
Home/देश

‘झूठ फैलाकर घड़ियाली आंसू बहा रहे राहुल’ : प्रधान का जोरदार वार, झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Aug 11, 2026
08:26 AM
प्रधान का जोरदार वार, झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

नई दिल्ली। संसद के मानूसन सत्र के दौरान केन्द्र सरकार और विपक्ष के बीच जुबानी जंग जारी है। इसी कड़ी में पूर्व केन्द्रीय शिखा मंत्री और धर्मेन्द्र प्रधान ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि संसद में राहुल में जवाब सुनने की क्षमता नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार संसद में हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष सदन की कार्यवाही बाधित कर रहा साथ ही धर्मेन्द्र ने झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज किए जाने को लेकर भी कांग्रेस को अपने निशाने पर लिया।

‘राहुल के पास तथ्य नहीं, सिर्फ आरोप हैं’

धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि छात्रों के हितों को लेकर कांग्रेस लगातार झूठ फैला रही है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष न तो संसद में चर्चा के लिए आते हैं और न ही सरकार का जवाब सुनना चाहते हैं। प्रधान ने कहा कि विपक्ष केवल अपने आरोपों को प्रचारित करने और राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहा है।

अमित शाह पर आरोपों को बताया राजनीति से प्रेरित

प्रधान ने गृह मंत्री अमित शाह पर राहुल गांधी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों के आरोप लगाना कांग्रेस की राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। भाजपा सांसद के मुताबिक सरकार हर मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेस सदन की कार्यवाही बाधित कर देश और युवाओं के हितों को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब संसद में चर्चा होती है तो विपक्ष जवाब सुनने के बजाय बाहर प्रदर्शन करता है। प्रधान ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछने के साथ जवाब सुनने की जिम्मेदारी भी होनी चाहिए।

‘कांग्रेस का लोकतंत्र भी चयनात्मक’

धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर ‘चयनात्मक लोकतंत्र’ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस सत्ता में होती है, वहां युवाओं के साथ कथित हिंसा पर चुप्पी रहती है, जबकि जहां राजनीतिक मुद्दा बनाने का अवसर मिलता है, वहां विरोध और बयानबाजी शुरू हो जाती है। झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए प्रधान ने सवाल उठाया कि हर मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले राहुल गांधी इस मामले में चुप क्यों हैं। उन्होंने दावा किया कि देश का युवा कांग्रेस के इस कथित दोहरे रवैये को समझ चुका है।

‘जेन-जी भारत को विश्वगुरु बनाएगी’

धर्मेंद्र प्रधान ने 9 अगस्त को संबलपुर के गंगाधर मेहर विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी युवाओं को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि कुछ लोगों ने जेन-जी को गुमराह करने की कोशिश की है। प्रधान ने कहा कि देश की करीब 20 करोड़ जेन-जी आबादी भारत को विश्वगुरु बनाने की ताकत रखती है। राहुल गांधी और कांग्रेस पर प्रधान के तीखे हमले के बाद झारखंड में छात्रों के मुद्दे को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव और बढ़ने के आसार हैं।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें