सोमवार, 24 अगस्त 202611:00:51 PM
Download App
Home/देश

होटल कांड में मप्र कांग्रेस का बड़ा एक्शन, : राहुल दांगी से छिना ब्लाॅक अध्यक्ष का पद, प्राथमिक सदस्यता भी खत्म

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Aug 24, 2026
09:56 AM
राहुल दांगी से छिना ब्लाॅक अध्यक्ष का पद, प्राथमिक सदस्यता भी खत्म

भोपाल। मप्र चाचैड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के ब्यावरा ब्लाॅक अध्यक्ष को तीन लड़कियों के साथ रंगरेलिया मनाना भारी पड़ गया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने राहुल दांगी के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए उन्हें ब्लाक अध्यक्ष पद से हटा दिया है। वहीं कांग्रेस ने उनकी प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। संगठन प्रभारी संजय कामले ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

बता दें कि चाचैड़ा क्षेत्र में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर एक होटल में दबिश दी थी। कार्रवाई के दौरान तीन युवकों को युवतियों के साथ पकड़े जाने की बात सामने आई थी। इनमें ब्यावरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल दांगी का नाम भी सामने आया। पुलिस कार्रवाई के दौरान उनके आपत्तिजनक स्थिति में मिलने का दावा किया गया।

घटना की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद कांग्रेस को राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर आलोचना का सामना करना पड़ा। इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राहुल दांगी पर कार्रवाई का फैसला किया।

पार्टी ने साफ किया रुख

संगठन प्रभारी संजय कामले की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संज्ञान में राहुल दांगी के अनैतिक कार्यों में संलिप्त पाए जाने की जानकारी आई है। आदेश में कहा गया कि कांग्रेस ऐसे कार्यों का हमेशा विरोध करती है और इस तरह की मानसिकता के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश के बाद राहुल दांगी को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक अध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया गया। इसके साथ ही उनकी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता भी समाप्त कर दी गई।

इस कार्रवाई के जरिए कांग्रेस ने साफ संकेत दिया है कि पार्टी पद पर रहते हुए किसी भी विवादित या आपत्तिजनक गतिविधि को संगठन स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब ब्यावरा ब्लॉक में नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी जल्द फैसला ले सकती है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें