गुरुवार, 1 अक्टूबर 202610:35:52 PM
Download App
Home/देश

राजनीतिक पर्यटन के लिए मप्र आ रहे राहुल : मंत्री सारंग का तीखा वार, कहा- उन्हें अपनों बयानों में दिखानी चाहिए परिपक्वता

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 01, 2026
09:53 AM
मंत्री सारंग का तीखा वार, कहा- उन्हें अपनों बयानों में दिखानी चाहिए परिपक्वता

भोपाल। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज बालाघाट के दौरे पर आ रहे हैं। राहुल गांधी का यह 13 दिन के भीतर मध्यप्रदेश का दूसरा दौरा है। इससे पहले वे सितंबर में इंदौर पहुंचे थे। राहुल के बालाघाट पहुंचने से पहले मध्यप्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा ने राहुल गांधी के दौरे को लेकर सवाल उठाते हुए उन पर निशाना साधा है। कैबिनेट मंत्री विश्वास ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी मध्यप्रदेश में ‘राजनीतिक पर्यटन’ के लिए आ रहे हैं और उन्हें अपने बयानों में गंभीरता तथा परिपक्वता दिखानी चाहिए।

भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप

मंत्री सारंग ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वहां देश की संवैधानिक संस्थाओं और व्यवस्थाओं पर बिना आधार सवाल उठाते हैं। पार्टी ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए संवेदनशील घटनाओं को मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। भाजपा के बयान में राहुल गांधी पर ‘लाशों पर राजनीति’ करने का आरोप भी लगाया गया।

भाजपा ने यह भी कहा कि राहुल गांधी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में विपक्ष के नेता हैं, इसलिए उनके बयानों और व्यवहार में जिम्मेदारी दिखाई देनी चाहिए। पार्टी की ओर से राहुल गांधी के इंदौर में दिए गए एक बयान का हवाला देते हुए भी उन पर टिप्पणी की गई।

आज जागला गांव पहुंचेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी गुरुवार को बालाघाट जिले के बैहर-बिरसा क्षेत्र के जागला गांव पहुंचेंगे। यहां वे आदिवासी बच्चों की मौत से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे और उनके बीच पहुंचकर स्थिति की जानकारी लेंगे। उनके दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें