गुरुवार, 1 अक्टूबर 202610:34:43 PM
Download App
Home/देश

अंबेडकर को नमन, राहुल पर तीखा वार, : रेखा वर्मा ने नरोत्तम पर भी दी सफाई

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 01, 2026
06:07 AM
रेखा वर्मा ने नरोत्तम पर भी दी सफाई

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा की प्रदेश सह-प्रभारी रेखा वर्मा दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को राजधानी भोपाल पहुंची। दौरे के पहले दिन पूरे समय व्यस्त रहने के बाद रेखा वर्मा गुरुवार को बोर्ड ऑफिस चैराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से भी बात की और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बालाघाट दौरे को लेकर तीखा वार किया।

मीडिया से बातचीत में रेखा वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी आज बालाघाट इसलिए आ रहे हैं, क्योंकि भाजपा सरकार ने वहां नक्सलवाद को खत्म किया है। कांग्रेस की पिछली सरकारों के दौरान वहां हालात ऐसे थे कि कांग्रेस के नेता भी बालाघाट नहीं जा पाते थे। उन्होंने भाजपा सरकार के कार्यकाल में नक्सलवाद के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर अपनी बात रखी।

नरोत्तम मिश्रा की बैठक में गैरमौजूदगी पर सफाई

भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक में पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को नहीं बुलाए जाने की चर्चाओं पर भी रेखा वर्मा ने सफाई दी। उन्होंने इन चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि नरोत्तम मिश्रा को बैठक में नहीं बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान भी उस समय बैठक में मौजूद नहीं थे और बाद में पहुंचे। रेखा वर्मा के इस बयान के बाद कोर ग्रुप की बैठक को लेकर चल रही चर्चाओं पर भाजपा की ओर से स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की गई।

भाजपा एक परिवार की तरह करती है काम

रेखा वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक एक परिवार की तरह काम करती है। उनके मुताबिक नरोत्तम मिश्रा को बैठक के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे उस समय वहां मौजूद नहीं थे।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें