मंगलवार, 21 अप्रैल 202612:31:51 PM
Download App
Home/देश

पहलगाम हमले को एक वर्ष : शहीदों को नमन, अब कितनी सुरक्षित है घाटी?

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

Apr 21, 2026
09:37 AM
शहीदों को नमन, अब कितनी सुरक्षित है घाटी?

जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमले को एक वर्ष पूरे हो जाएंगे। पिछले साल हुए इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। आतंकियों ने पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को निशाना बनाया, जिसमें कई लोगों की जान गई और कई घायल हुए थे। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक स्तर पर ऑपरेशन चलाकर आतंकी नेटवर्क पर कार्रवाई की थी

अब कितना सुरक्षित है पहलगाम?

एक साल बाद सुरक्षा व्यवस्था में कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं। पहलगाम और आसपास के पर्यटन स्थलों पर सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ाई गई है। संवेदनशील इलाकों में चेकिंग और निगरानी को और सख्त किया गया है। CCTV कैमरों, ड्रोन सर्विलांस और नियमित पेट्रोलिंग के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

सुरक्षा को किया गया दुरूस्त

पर्यटकों की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं, जैसे—रजिस्ट्रेशन सिस्टम, गाइडेड मूवमेंट और प्रमुख जगहों पर क्विक रिस्पॉन्स टीम की तैनाती। प्रशासन का दावा है कि अब हालात पहले से ज्यादा सुरक्षित हैं और पर्यटन गतिविधियां भी धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें