बुधवार, 6 मई 202612:01:20 PM
Download App
Home/देश

ममता को मिला शिवसेना यूबीटी का समर्थन : संजय राउत बोले- बंगाल में लोकतंत्र की हुई हार, दीदी के इस्तीफा न देने पर कही यह बात

admin

admin

May 06, 2026
09:28 AM
संजय राउत बोले- बंगाल में लोकतंत्र की हुई हार, दीदी के इस्तीफा न देने पर कही यह बात

मुंबई। पांच राज्यों में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद देश का सियासी पारा हाई हो गया है। विपक्ष दलों ने केन्द्र सरकार और चुनाव आयोग को अपने निशाने पर ले रखा है। शिवसेना यूबीटी ने बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन कर केन्द्र सरकार और चुनाव को अपने निशाने पर लिया है।

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की नहीं, बल्कि लोकतंत्र की हार हुई है। इसलिए जो लोग खुशी मना रहे हैं, वे गलत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि कई जगहों पर बूथों पर गड़बड़ी हुई, मतदाता सूची से नाम हटाए गए और कुछ विधानसभा क्षेत्रों में अनियमितताएं हुईं। राउत ने कहा कि ममता बनर्जी का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा न देने का फैसला उनके आंदोलन का हिस्सा है।

गलत के खिलाफ ताकत से खड़ी होती हैं ममता

संजय राउत ने कहा कि ममता बनर्जी हमेशा गलत के खिलाफ पूरी ताकत से खड़ी होती हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए भी उन्होंने ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी हार मानने वालों में से नहीं हैं और हर परिस्थिति में जनता के लिए लड़ती रहेंगी। राउत के अनुसार, ममता बनर्जी हमेशा से सड़क से लेकर सत्ता तक आंदोलन की राजनीति करती रही हैं और यह उनका पुराना राजनीतिक अंदाज है।

विपक्ष को अपनी लड़ाई करनी होगी मजबूत

उन्होंने बताया कि इंडिया ब्लॉक के कई नेताओं ने भी ममता बनर्जी से संपर्क किया है। उनका कहना है कि विपक्ष को अब अपनी लड़ाई और मजबूत करनी होगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे जैसे नेता लगातार विपक्षी एकजुटता पर चर्चा कर रहे हैं। राउत ने साफ कहा कि यह समय संघर्ष को तेज करने का है और विपक्ष इसके लिए तैयार है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें