शनिवार, 3 अक्टूबर 202610:47:25 PM
Download App
Home/देश

निकाय उपचुनाव में कमल मजबूत : सुसनेर में प्रदीप सोनी की जीत, सीएम ने दी बधाई, राजनगर में भी भाजपा समर्थित की जीत

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 03, 2026
10:08 AM
सुसनेर में प्रदीप सोनी की जीत, सीएम ने दी बधाई, राजनगर में भी भाजपा समर्थित की जीत

भोपाल। मध्य प्रदेश में पंचायत और नगर निकाय उपचुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। शनिवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। परिषद् सुसनेर जिला आगर मालवा में हुए अध्यक्ष पद के निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी प्रदीप बद्रीलाल सोनी विजयी घोषित किये गए हैं। सोनी को 5663 मत तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस के श्री विष्णु प्रसाद पाटीदार को 4703 मत प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पंचायत उपचुनाव के परिणाम भी सामने आ रहे हैं। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने दी सुसनेर की जीत पर बधाई

सुसनेर में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी की जीत के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने इसे जनता के विश्वास और भाजपा की नीतियों में आस्था की जीत बताया तथा सुसनेर की जनता, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को शुभकामनाएं दीं।

राजनगर में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत

वहीं राजनगर क्षेत्र की सीलोन पंचायत के उपचुनाव में भाजपा समर्थित रामसखी पटेल ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 453 वोट से हराया। देवास जिला पंचायत वार्ड-14 से कांग्रेस समर्थित सुनील अमानसिंह चैहान विजयी रहे। तेगांव की साकट्या पंचायत में सरपंच पद पर लक्ष्मीनारायण लच्छू ने जीत दर्ज की। तलाम की इटावा माताजी पंचायत में भाजपा समर्थित कुशालसिंह चुनाव जीते। निवाली जनपद पंचायत वार्ड-8 से कांग्रेस समर्थित अनीता गजानंद सोलंकी विजयी हुईं। दमोह के बटियागढ़ ब्लॉक में जनपद सदस्य पद पर बाबूलाल सौर ने जीत हासिल की।

103 पंचायत पदों के लिए हुआ था मतदान

पंचायत उपचुनाव के तहत 103 पदों के लिए मतदान कराया गया था। इनमें 4 पंच, 79 सरपंच, 15 जनपद पंचायत सदस्य और 5 जिला पंचायत सदस्य के पद शामिल थे। प्रदेश में पंचायत उपचुनाव के दौरान औसतन 56.62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। अब मतगणना के साथ अलग-अलग जिलों से परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें