शनिवार, 3 अक्टूबर 202610:40:51 PM
Download App
Home/देश

ब्रेकफास्ट टेबल पर शाह की बड़ी बैठक : सत्ता-संगठन को पढ़ाया समन्वय का पाठ, मौजूद रहे हेमंत-मोहन

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 03, 2026
06:34 AM
सत्ता-संगठन को पढ़ाया समन्वय का पाठ, मौजूद रहे हेमंत-मोहन

भोपाल। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह भोपाल दौरे पर है। आज वे दिन भर मैराथन बैठक और कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। शाह ने शनिवार सुबह ब्रेकफास्ट पर सरकार और संगठन से जुडे़ सीनियर नेताओं के साथ हाइलेवल बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और उपमुख्यमंत्रियों समेत सरकार एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश की राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के साथ सरकार के कामकाज को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम की दी जानकारी

बैठक के दौरान नेताओं ने अमित शाह को ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम की प्रगति और इससे जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी। इसके साथ ही आने वाले दिनों में प्रस्तावित संगठनात्मक कार्यक्रमों और पार्टी की आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई। संगठन को जमीनी स्तर पर और सक्रिय करने तथा कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

सरकार की योजनाओं का लिया फीडबैक

अमित शाह ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के जरिए मध्यप्रदेश में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति की भी जानकारी ली। योजनाओं का लाभ जनता तक किस तरह पहुंच रहा है और विकास कार्यों की जमीनी स्थिति क्या है, इसे लेकर नेताओं से फीडबैक लिया गया।

नाराजगी और अनुशासन के मुद्दे पर भी चर्चा

बैठक में सरकार और संगठन के बीच सामने आने वाली नाराजगी तथा अनुशासनहीनता से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत हुई। अमित शाह ने नेताओं से आपसी समन्वय और बेहतर तालमेल के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया।

उन्होंने सरकार और संगठन के बीच मजबूत संवाद बनाए रखने तथा सामूहिक रूप से पार्टी और सरकार के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की बात कही। बैठक को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और सरकार के कामकाज के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें