मंगलवार, 26 मई 202607:22:11 PM
Download App
Home/देश

कर्नाटक कांग्रेस में ‘कुर्सी संग्राम’ : सिद्धारमैया दिल्ली तलब, हाईकमान के साथ हाईलेवल मीटिंग से बढ़ी हलचल, डीके की मुस्कान से बढ़ा तापमान

admin

admin

May 26, 2026
06:28 AM
सिद्धारमैया  दिल्ली तलब, हाईकमान के साथ हाईलेवल मीटिंग से बढ़ी हलचल, डीके की मुस्कान से बढ़ा तापमान

बेंगलुरू। कर्नाटक कांग्रेस में पिछले कई महीनों से चल रही नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं ने अब नया मोड़ ले लिया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज नई दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ बेहद अहम बैठक करने वाले हैं। इस बैठक को लेकर पार्टी के भीतर और राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर तेज हो गया है। माना जा रहा है कि इस चर्चा के बाद कर्नाटक सरकार के भविष्य और मुख्यमंत्री पद को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ हो सकती है।

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। ऐसे में इस बैठक का राजनीतिक महत्व और भी बढ़ गया है।

नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं ने पकड़ा जोर

दरअसल, कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद से ही राज्य में सत्ता परिवर्तन और मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाएं लगातार सामने आ रही हैं। पार्टी के कुछ नेताओं और समर्थकों की ओर से उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग भी समय-समय पर उठती रही है।

सूत्रों के मुताबिक, आज की बैठक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कार्यकाल और सरकार के अगले राजनीतिक रोडमैप पर चर्चा हो सकती है। हालांकि कांग्रेस नेतृत्व की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक फैसले या एजेंडे का खुलासा नहीं किया गया है।

एम.बी. पाटिल ने दिया संतुलित बयान

बैठक से पहले कर्नाटक सरकार के वरिष्ठ मंत्री एमबी पाटील ने कहा कि बैठक के एजेंडे को लेकर किसी के पास ठोस जानकारी नहीं है। उन्होंने संकेत दिए कि चर्चा राज्यसभा चुनाव, एमएलसी चुनाव या फिर कैबिनेट फेरबदल को लेकर भी हो सकती है। उनके बयान ने राजनीतिक रहस्य को और गहरा कर दिया है।

डीके शिवकुमार की मुस्कान ने बढ़ाए कयास

इस पूरे घटनाक्रम के बीच जब डीके शिवकुमार से पूछा गया कि क्या वे कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, तो उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने केवल मुस्कुराकर सवाल टाल दिया। उनकी यह चुप्पी अब राजनीतिक संकेत मानी जा रही है और इसी ने सत्ता परिवर्तन की अटकलों को और हवा दे दी है।

अब सबकी निगाहें दिल्ली में चल रही इस हाई-प्रोफाइल बैठक पर टिकी हैं। आने वाले दिनों में कांग्रेस आलाकमान का फैसला कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकता है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें