शनिवार, 18 जुलाई 202611:46:21 PM
Download App
Home/देश

सहमति के बिना उन्हें न दी जाए किसी भी प्रकार की दवा : सफदरगंज अस्पताल प्रबंधन को सोनम बांगचुक की पत्नी की दो टूक, इधर भूखहड़ताल को दीपके ने भरी हुंकार

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jul 18, 2026
07:59 AM
सफदरगंज अस्पताल प्रबंधन को सोनम बांगचुक की पत्नी की दो टूक, इधर भूखहड़ताल को दीपके ने भरी हुंकार

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधार के पक्षधर सोनम वांगचुक को 21 दिन से जारी भूख हड़ताल के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर शनिवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमन बांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उनकी पत्नी गीतांजलि जे. अंग्मो ने अस्पताल प्रबंधन को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि मेरी सहमति के बिना उन्हें भी नहीं दिया जाए।

बता दें कि वांगचुक 28 जून से जंतर-मंतर पर एनईईटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं और छात्रों की मौत के मामलों को लेकर चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में अनशन कर रहे थे। दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनम बांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. अंग्मो ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि परिवार, डॉक्टरों और स्वयं सोनम वांगचुक की सहमति के बिना उन्हें किसी भी प्रकार की दवा न तो मुंह से दी जाए और न ही नस के माध्यम से। उन्होंने बताया कि वह स्वयं अस्पताल में मौजूद हैं और वांगचुक की सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उनके इस बयान के बाद इलाज की प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा उपचार

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक लंबे समय तक भोजन नहीं करने और शरीर में पानी की कमी के कारण सोनम वांगचुक काफी कमजोर हो गए हैं। हालांकि फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। मेडिकल टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। दिल्ली प्रशासन का कहना है कि वांगचुक को आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है।

स्वास्थ्य रिपोर्ट में क्या आया सामने

वांगचुक की मेडिकल टीम द्वारा जारी ताजा स्वास्थ्य अपडेट के अनुसार उनके सभी प्रमुख जीवन संकेत फिलहाल सामान्य हैं। हालांकि जांच में उनका रक्तचाप सामान्य से कम पाया गया है और ब्लड शुगर का स्तर भी अपेक्षाकृत नीचे दर्ज किया गया है। राहत की बात यह है कि उनकी ईसीजी रिपोर्ट सामान्य आई है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार उपचार किया जाएगा।

प्रदर्शन जारी, समर्थकों की नई रणनीति

वांगचुक को अस्पताल ले जाने के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने की कोशिश की, जिससे कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी। हालांकि पुलिस ने स्थिति को शांतिपूर्वक नियंत्रित कर लिया। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने घोषणा की है कि वह सोनम वांगचुक के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैसले की जानकारी दी। वांगचुक के समर्थकों का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा, जबकि प्रशासन का जोर फिलहाल उनकी सेहत और सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें