शुक्रवार, 18 सितंबर 202609:27:51 AM
Download App
Home/देश

आईफोन 18ः : एप्पल स्टोर के बाहर भीड़ देख भड़के सोनू सूद, खर्च और दिखावे को लेकर दी ऐसी नसीहत

admin

admin

Sep 18, 2026
07:00 AM
एप्पल स्टोर के बाहर भीड़ देख भड़के सोनू सूद, खर्च और दिखावे को लेकर दी ऐसी नसीहत

मुंबई। नए आईफोन की बिक्री शुरू होते ही देश के कई बड़े शहरों में एप्पल के दुकानों के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। महंगे फोन को लेकर लोगों में नजर आ रहे उत्साह के बीच अभिनेता सोनू सूद ने अपनी एक पोस्ट के जरिए लोगों को खर्च और दिखावे को लेकर सोचने की नसीहत दी है।

एप्पल स्टोर के बाहर उमड़ी भीड़

आईफोन की नई श्रृंखला की बिक्री शुरू होने के साथ ही दिल्ली, मुंबई, नोएडा, बेंगलुरु समेत कई शहरों में एप्पल के दुकानों के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। कई ग्राहक फोन खरीदने के लिए घंटों कतार में खड़े दिखाई दिए।

सोशल मीडिया पर भी स्टोर के बाहर की तस्वीरें और वीडियो तेजी से सामने आए। इसी बीच अभिनेता सोनू सूद ने ऐसी ही एक तस्वीर साझा करते हुए महंगे फोन खरीदने की होड़ पर अपनी राय रखी।

‘नया फोन, नई किस्त, वही पुराने बिल’

सोनू सूद ने सामाजिक माध्यम ‘एक्स’ पर एप्पल स्टोर के बाहर लगी भीड़ की तस्वीर साझा की। उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए लोगों से महंगे उपकरणों के पीछे होने वाले खर्च और कर्ज के बारे में सोचने की अपील की।

अभिनेता ने लिखा, “नया फोन, नई ईएमआई, वही पुराने बिल! शायद यह समय सिर्फ अपने फोन को उन्नत करने का नहीं, बल्कि समाज में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कतार में खड़े होने का है। असली उन्नति एक बेहतर समाज का निर्माण है।” उनकी इस टिप्पणी के बाद सामाजिक माध्यम पर लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई। कुछ लोगों ने उनके संदेश की सराहना की, जबकि कुछ ने इसे व्यक्तिगत पसंद से जोड़कर देखा।

नए आईफोन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह

भारत में आईफोन 18 प्रो श्रृंखला की बिक्री शुक्रवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई। बिक्री शुरू होने से पहले ही कई ग्राहकों ने इसकी बुकिंग करा ली थी। नए मॉडल को खरीदने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। भारत में इसके मूल मॉडल की कीमत 1,64,900 रुपये से शुरू बताई गई है। कीमत अधिक होने के बावजूद बड़ी संख्या में ग्राहक नए फोन को खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंचे।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें