सोमवार, 8 जून 202607:15:13 PM
Download App
Home/देश

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका : कद्दावर नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने छोड़ी पार्टी मीनाक्षी नटराजन के नाम पर थे असहमत

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jun 08, 2026
08:31 AM
कद्दावर नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने छोड़ी पार्टी मीनाक्षी नटराजन के नाम पर थे असहमत

भोपाल। राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कद्दावर नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि ज्ञानचंदानी मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज थे। उन्होंने अपना इस्तीफा पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को भेजा है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख वाले दिन आए इस इस्तीफे ने कांग्रेस खेमे में बेचैनी बढ़ा दी है।

राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर बढ़ी थी नाराजगी

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार ने हाल ही में कांग्रेस द्वारा मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से असहमति जताई थी। उनका मानना था कि प्रदेश के स्थानीय और लंबे समय से काम कर रहे नेताओं की अपेक्षाओं को नजरअंदाज किया गया है। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने पार्टी नेतृत्व के फैसले पर सवाल भी उठाए थे।

चुनावी रणनीति के बीच बढ़ीं कांग्रेस की मुश्किलें

हैरान करने वाली बात यह है कि ज्ञानचंदानी का इस्तीफा ऐसे समय में सामने आया है जब राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पहले ही दबाव में है। भाजपा द्वारा तीसरे उम्मीदवार को मैदान में उतारने के बाद कांग्रेस अपने विधायकों और नेताओं को एकजुट रखने की कोशिश कर रही है। ऐसे में राजधानी भोपाल के प्रभावशाली नेता का पार्टी छोड़ना संगठन के लिए राजनीतिक और मनोवैज्ञानिक दोनों स्तर पर नुकसानदायक माना जा रहा है।

ज्ञानचंदानी के अगले कदम पर टिकी निगाहें

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस घटनाक्रम का असर सिर्फ राज्यसभा चुनाव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में कांग्रेस की संगठनात्मक स्थिति पर भी पड़ सकता है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नरेश ज्ञानचंदानी का अगला राजनीतिक कदम क्या होगा और कांग्रेस इस नुकसान की भरपाई कैसे करेगी।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें