शनिवार, 14 नवंबर 202611:55:20 PM
Download App
Home/देश

एनसीपी के विलय पर विराम, : सुप्रिया सुले दो टूक बोलीं, अब इस विषय पर नहीं होगी कोई चर्चा, एनडीए में शामिल होने की अटकलों को भी किया खारिज

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 14, 2026
07:56 AM
सुप्रिया सुले दो टूक बोलीं, अब इस विषय पर नहीं होगी कोई चर्चा, एनडीए में शामिल होने की अटकलों को भी किया खारिज

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों के विलय को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। एनसीपी-शरदचंद्र पवार की सांसद सुप्रिया सुले ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अजित पवार के निधन के बाद पार्टी विलय का मुद्दा अब समाप्त हो चुका है। उन्होंने शनिवर को प्रेस काॅन्फ्रेंस में मीडिया के सामने दावा किया की अजित पवार के रहते दोनों गुटों के बीच विलय को लेकर बातचीत चल रही थी और इसकी तारीख भी तय हो गई थी, लेकिन अब इस विषय पर आगे कोई चर्चा नहीं होगी।

अजित पवार के रहते चल रही थी बातचीत

मीडिया को संबोधित करते हुए एनसीपी सांसद ने कहा कि वह एक बार फिर स्पष्ट करना चाहती हूं कि जब तक अजित पवार थे, गठबंधन पर चर्चा चल रही थी और तारीख तय थी। जब भाई इस दुनिया से चले गए हैं, उसके बाद से हमारी तरफ से इस विषय पर पूर्णविराम लग गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब उनकी पार्टी की ओर से विलय को लेकर कोई पहल नहीं की जाएगी।

अजित पवार गुट से नहीं आया कोई संदेश

सुप्रिया सुले ने इस दौरान यह भी खुलासा किया की एनसीपी अजित पवार गुट की ओर से उन्हें विलय को लेकर कोई फोन, संदेश या ईमेल नहीं मिला है। प्रफुल्ल पटेल के साथ उनके पारिवारिक संबंध हैं और मुलाकातें भी होती रहती हैं, लेकिन इन मुलाकातों को राजनीतिक विलय से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी राय रखने का अधिकार है। राजनीति में इस तरह की चर्चाएं और अटकलें चलती रहती हैं, लेकिन उनकी पार्टी का इस मामले में रुख स्पष्ट है।

एनडीए में शामिल होने की अटकलें भी खारिज

सुप्रिया सुले ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने की संभावनाओं को भी खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि एनडीए में जाने को लेकर किसी तरह की बातचीत नहीं चल रही है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने कई मौकों पर अरुण जेटली और सुषमा स्वराज जैसे नेताओं की सराहना की है। पहलगाम की घटना के समय शरद पवार ने भी सरकार का समर्थन किया था। हालांकि, राजनीतिक मतभेदों के बावजूद दोनों गुटों के नेताओं के बीच पारिवारिक संबंध बने हुए हैं।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें