बुधवार, 14 अक्टूबर 202610:15:05 PM
Download App
Home/देश

योगी ने अखिलेश को दिया झटका : तीन विधायकों ने थामा भाजपा का दामन, सनातन, भर्ती और अयोध्या चुनाव को लेकर साधा निशाना

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 14, 2026
10:08 AM
तीन विधायकों ने थामा भाजपा का दामन, सनातन, भर्ती और अयोध्या चुनाव को लेकर साधा निशाना

अमेठी। उत्तरप्रदेश अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। इससे पहले राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे के घरों में सेंधमारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को बड़ा झटका दिया है। सपा के तीन बागी विधायकों ने भाजपा ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। भाजपा नेता स्मृति ईरानी और प्रदेध अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी ने भाजपा की सदस्यतता ग्रहण की। तीनों नेताओं का भाजपा में शामिल होना सपा के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।

‘सनातन विरोधी आचरण’ का लगाया आरोप

अभय सिंह ने भाजपा छोड़ने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि सपा का आचरण सनातन विरोधी रहा है। उन्होंने रामचरितमानस से जुड़े विवाद का जिक्र करते हुए सपा पर निशाना साधा। अभय सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि सपा के शासनकाल में सरकारी भर्तियों में भेदभाव होता था और चापलूसी करने वालों को प्राथमिकता मिलती थी। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा व्यवस्था में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है।

राज्यसभा चुनाव और नौकरी घोटालों पर भी बोले

अभय सिंह ने राज्यसभा चुनाव का जिक्र करते हुए सपा और भाजपा की कार्यशैली की तुलना की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विभिन्न दलों के लोगों को आगे बढ़ाया, जबकि सपा में चयन को लेकर सवाल उठते रहे हैं। दिल्ली में चल रहे आंदोलन पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने विदेशी फंडिंग का आरोप लगाया। इसके अलावा, नौकरी घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि इन मामलों में गिरफ्तारियां हो रही हैं।

अयोध्या चुनाव को लेकर भी किया दावा

अभय सिंह ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या की जनता को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में मतदाता इसका जवाब बड़े अंतर से देंगे। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाया।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें