गुरुवार, 29 अक्टूबर 202609:24:13 AM
Download App
Home/देश

MLC चुनाव के नतीजों ने खोली कांग्रेस की पोल : बैलेट पेपर का जिक्र कर विश्वास सारंग का तीखा हमला, कर्नाटक में भाजपा की जीत पर भी घेरा

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 29, 2026
06:50 AM
बैलेट पेपर का जिक्र कर विश्वास सारंग का तीखा हमला, कर्नाटक में भाजपा की जीत पर भी घेरा

भोपाल। एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। बैलेट पेपर से 28 विधान परिषाद सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस का खाता नहीं खुला। जिसको लेकर भाजपा हमलावर हो गई है। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि विपक्ष, खासकर कांग्रेस, झूठ और फरेब की राजनीति करती है। सारंग ने दावा किया कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को उसी व्यवस्था में भी करारी हार का सामना करना पड़ा है।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से ईवीएम में गड़बड़ी और चुनाव में बेईमानी के आरोप लगाती रही है। कांग्रेस का दावा था कि यदि चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं तो परिणाम अलग होंगे। लेकिन हाल ही में आए एमएलसी चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस के इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया और सबसे ज्यादा सीटें जीतकर अपनी ताकत साबित की।

कर्नाटक में भाजपा की जीत पर कांग्रेस को घेरा

सारंग ने विशेष रूप से कर्नाटक का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इसे कांग्रेस के आरोपों का जवाब बताते हुए कहा कि अब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों से देश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति समर्थन दिखाई देता है। उन्होंने राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें झूठे आरोप लगाने और अराजकता फैलाने की राजनीति बंद करनी चाहिए।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें