शुक्रवार, 10 जुलाई 202606:34:24 PM
Download App
Home/देश

...ये पाप सपा और कांग्रेस ने किया : हनुमानगढ़ी मंदिर की सीढ़ियों पर नजाम पढ़ाने को लेकर योगी का तीखा वार, और क्या कहा जानें

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jul 10, 2026
07:51 AM
हनुमानगढ़ी मंदिर की सीढ़ियों पर नजाम पढ़ाने को लेकर योगी का तीखा वार, और क्या कहा जानें

अयोध्या। अगले साल यानि 2027 में उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा अभी से हाई होने लगा है। राजनीतिक दल एक-दूसरे पर जमकर जुबानी हमले बोल रहे हैं। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोर्चा संभाल रखा है। वे आए दिन विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोल रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को भी हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों में नमाज पढ़ाने को लेकर सपा-कांग्रेस पर जोरदार वार किया।

सीएम योगी अध्योध्या के बीकापुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए आज जो आस्था की बात करते हैं, याद करिए इन लोगों ने पवित्र हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का काम किया था, सोचिए क्या कोई जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़वा पाएगा, क्या कोई सरकार करवा पाएगी? ये पाप कांग्रेस और सपा ने किया था। लेकिन अब तीनों लोकों से सुंदर अयोध्या नगरी बन चुकी है। कारसेवकों पर गोलियां चलवाने वाले नेपथ्य में चले गए हैं।

तो अयोध्या के सारे काम अपने आप बढ़ते हैं आगे

उन्होंने कहा कि अयोध्या आज विकास और समृद्धि के वैभव की ओर बढ़ रही है। सीएम ने कहा कि मंशा साफ हो तो कार्य अपने आप होते हैं। नीति स्पष्ट हो तो नियंता अपने आप सहयोग करता है। आज वह अयोध्या में दिखाई देता है। प्रभु श्रीराम की कृपा और पवनसुत हनुमान जी का भी असीम आशीर्वाद जब प्राप्त होता है तो अयोध्या के सारे काम अपने आप बढ़ते दिखाई देता है।

जो 500 साल में नहीं हुआ वो करके दिखाया

सीएम योगी ने कहा कि आज अयोध्या हवाईअड्डे के माध्यम से पूरे देश और दुनिया से जुड़ चुकी है। अयोध्या की पहचान बदल गई है। पहले सरयू का जल दूषित रहता था पर कोई सफाई नहीं होती थी क्योंकि सपा-कांग्रेस के लोग अयोध्या को बदनाम करते थे अब डबल इंजन की सरकार में अयोध्या का विकास हो रहा है। डबल इंजन की सरकारों ने बिना थके बिना रुके काम किया जिससे नगर की पहचान बदली। डबल इंजन की सरकारों ने अयोध्या में वो करके दिखाया है जो कि 500 साल में नहीं हो सका। अब अयोध्या विकास और विरासत के पथ पर आगे बढ़ रही है।

दो नगर पंचायतों का नाम बदलने की घोषणाएं की

इस दौरान उन्होंने दो महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए खिरौनी सोहावल नगर पंचायत का नाम मां ज्वाला देवी नगर पंचायत तथा भरतकुंड-भदरसा नगर पंचायत का नाम भरत नगर भरतकुंड किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने विकासखंड परिसर में स्थापित स्व मुन्ना सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी किया। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाभियां सौंपीं।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें