MP Board Result 2026: : आज 11 बजे जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, जानें कैसे करें चेक और फेल होने पर क्या हैं विकल्प

भोपाल: मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का इंतज़ार आज खत्म होने जा रहा है। आज, 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने निवास से परिणाम घोषित करेंगे। इस साल करीब 16 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के विद्यार्थी शामिल हैं।

घर बैठे ऐसे करें रिजल्ट चेक
छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए वे एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://mpbse.mponline.gov.in और Digilocker App, MPBSE Mobile App या MP Mobile App का उपयोग कर सकते हैं। यहां रोल नंबर डालकर तुरंत रिजल्ट देखा जा सकता है।
90% से ज्यादा अंक लाने वालों के लिए खास मौका
यदि किसी छात्र ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं, तो उनकी जानकारी साझा करने की अपील की गई है, ताकि ऐसे होनहार छात्रों को प्रोत्साहित किया जा सके।
रिजल्ट पूरी तरह ‘फुलप्रूफ’: मंत्री का दावा
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि रिजल्ट जारी करने से पहले पूरी तरह जांच और वेरिफिकेशन किया गया है। उन्होंने कहा कि परिणाम को पूरी तरह सही और सुरक्षित बनाया गया है, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कम नंबर या फेल होने पर क्या करें?
रिजल्ट के बाद कुछ छात्र निराश भी हो सकते हैं, लेकिन एमपी बोर्ड ने उनके लिए कई विकल्प दिए हैं।
द्वितीय परीक्षा (Second Chance Exam)
एमपी बोर्ड ने सप्लिमेंट्री की जगह ‘द्वितीय परीक्षा’ की व्यवस्था शुरू की है। यह परीक्षा 7 मई 2026 से शुरू होगी इसमें फेल और पास दोनों छात्र शामिल हो सकते हैं छात्र अपने नंबर सुधारने के लिए किसी भी विषय में दोबारा परीक्षा दे सकते हैं ।
‘Best of Two’ नियम से मिलेगा फायदा
बोर्ड ने ‘बेस्ट ऑफ टू’ नियम लागू किया है। फरवरी और मई में से जिसमें ज्यादा अंक होंगे, वही फाइनल माने जाएंगे अगर दूसरी बार कम अंक आए, तो पहले वाले अंक ही सुरक्षित रहेंगे।
रीचेकिंग का भी मिलेगा मौका
जो छात्र अपने नंबर से संतुष्ट नहीं होंगे, वे: पुनर्मूल्यांकन (Rechecking) के लिए आवेदन कर सकते हैं, इसके लिए निर्धारित शुल्क देना होगा, संशोधित परिणाम मई 2026 में जारी किए जाएंगे।
ऋषिका जैन
दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।
