रविवार, 6 सितंबर 202611:47:59 AM
Download App
Home/देश

एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, : 11 आईएएस इधर-उधर; कई को अतिरिक्त प्रभार, विवादों में घिरीं नेहा-निधि की भी बदली जिम्मेदारी

admin

admin

Sep 05, 2026
04:10 PM
11 आईएएस इधर-उधर; कई को अतिरिक्त प्रभार, विवादों में घिरीं नेहा-निधि की भी बदली जिम्मेदारी

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 11 आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं। फेरबदल में कई महत्वपूर्ण विभागों के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव किया गया है।

सागर संभाग आयुक्त बदले

2006 बैच के आईएएस अधिकारी और सागर संभाग आयुक्त अनिल सुचारी को मध्यप्रदेश भंडार गृह निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। वहीं 2008 बैच के आईएएस अधिकारी और उद्योग आयुक्त दिलीप कुमार को सागर संभाग का नया आयुक्त बनाया गया है। 2009 बैच की आईएएस अधिकारी अनुभा श्रीवास्तव को राजस्व विभाग का सचिव बनाया गया है। उनके पास प्रमुख राजस्व आयुक्त तथा भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त आयुक्त का अतिरिक्त दायित्व भी रहेगा। इसी बैच के सतेन्द्र सिंह को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है। उन्हें अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के सचिव सहित अन्य जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

नेहा मारव्या और निधि निवेदिता की जिम्मेदारी बदली

2011 बैच की आईएएस नेहा मारव्या सिंह को आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाओं के संचालक पद से हटाकर मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। वहीं 2012 बैच की आईएएस निधि निवेदिता को महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त पद से हटाकर प्रमुख राजस्व आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दोनों अधिकारियों के खिलाफ पूर्व में विभागीय कर्मचारियों द्वारा दुर्व्यवहार की शिकायतें और प्रदर्शन किए गए थे। 2012 बैच के अनुराग वर्मा को राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग में भी बदलाव

2013 बैच के मयंक अग्रवाल को विकसित भारत-रोजगार गारंटी आजीविका मिशन का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। उन्हें समग्र नर्मदा मिशन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। संदीप जीआर को महिला एवं बाल विकास विभाग का आयुक्त बनाया गया है। वहीं 2014 बैच के अवि प्रसाद को मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉर्पोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है। उन्हें लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।

कई वरिष्ठ अफसरों को अतिरिक्त जिम्मेदारी

सरकार ने रघुराज एमआर, तरुण राठी, कुमार पुरुषोत्तम, शीतला पटले और अनीशा श्रीवास्तव समेत कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे हैं। इससे तकनीकी शिक्षा, आदिवासी विकास, उद्योग, श्रम और ग्वालियर विकास प्राधिकरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव हुआ है। नेहा जैन को उज्जैन स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी के साथ नगर निगम उज्जैन की अपर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें