मंगलवार, 18 अगस्त 202612:38:11 PM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 का ऐलान : अर्जुन अवार्ड से नवाजे गए 17 होनहार खिलाड़ी, 3 को द्रोणाचार्य सम्मान, क्रिकेटरों को नहीं मिली जगह

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Aug 18, 2026
08:28 AM
अर्जुन अवार्ड से नवाजे गए 17 होनहार खिलाड़ी, 3 को द्रोणाचार्य सम्मान, क्रिकेटरों को नहीं मिली जगह

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा कर दी। इस बार 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया है। वहीं प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। हैरान करने वाली बात यह है कि इस बार अर्जुन अवार्ड के लिए लिए एक भी क्रिकेटर का नाम शामिल नहीं किया गया है। पुरस्कारों के लिए चयन भारत के उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिशों के आधार पर किया गया है। बता दें कि राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर साल खेलों में शानदार प्रदर्शन परफार्मेंस को पहचान देन के लिए प्लेयर्स व कोचों के योगदान को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं।

इन खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार

अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए खिलाड़ियों में एथलेटिक्स से तेजस्विन शंकर, मुहम्मद अजमल वी और प्रियंका गोस्वामी शामिल हैं। बैडमिंटन में ट्रीसा जॉली और पुलेला गायत्री गोपीचंद, बॉक्सिंग में नरेंद्र तथा शतरंज में विदित संतोष गुजराती और दिव्या जितेंद्र देशमुख को सम्मान मिलेगा।

हॉकी से लालरेमसियामी और राजकुमार पाल, कबड्डी से सुरजीत और पूजा को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है। पैरा-शूटिंग में रुद्रांश खंडेलवाल, पैरा एथलेटिक्स में एकता भ्यान, रोइंग में अरविंद सिंह और शूटिंग में अखिल श्योराण का नाम भी सूची में है। डेफ शूटिंग के धनुष श्रीकांत को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जाएगा।

लाइफटाइम अर्जुन और द्रोणाचार्य सम्मान

फुटबॉल के आई अरुमनायगम को अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) दिया जाएगा। यह सम्मान उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जिन्होंने खेल में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ संन्यास के बाद भी खेलों को बढ़ावा देने में भूमिका निभाई है।

द्रोणाचार्य पुरस्कार 2025 के लिए एथलेटिक्स के परवीर सिंह, बॉक्सिंग के छोटे लाल यादव और शूटिंग की नेहा नंदकुमार चव्हाण का चयन हुआ है। वहीं, द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम) बॉक्सिंग के धर्मेंद्र सिंह यादव और कुश्ती के वीरेंद्र कुमार को मिलेगा।

आर्मी पैरालंपिक नोड को बड़ा सम्मान

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2025 आर्मी पैरालंपिक नोड, पुणे को दिया जाएगा। यह पुरस्कार खेलों के विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने में उल्लेखनीय योगदान करने वाली संस्थाओं को प्रदान किया जाता है। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर साल देश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेलों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें