रविवार, 4 अक्टूबर 202611:35:21 PM
Download App
Home/देश

तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए बड़ी सौगात : सीएम मोहन आज 36 करोड़ का बोनस करेंगे वितरण, 84 वन समितियों को 26.56 करोड़ रुपए का काष्ठ लाभांश भी

admin

admin

Oct 04, 2026
04:54 AM
सीएम मोहन आज 36 करोड़ का बोनस करेंगे वितरण,  84 वन समितियों को 26.56 करोड़ रुपए का काष्ठ लाभांश भी

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंडला पहुंचेंगे। यहां आयोजित कार्यक्रम में वे प्रदेश के 9 लाख 4 हजार 126 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36 करोड़ 17 लाख 37 हजार 518 रुपए का बोनस वितरित करेंगे। इसके साथ ही मंडला की 84 वन समितियों के सदस्यों को 26 करोड़ 56 लाख 53 हजार 929 रुपए का काष्ठ लाभांश भी दिया जाएगा।

आठ वन मंडलों के संग्राहक होंगे शामिल

तेंदूपत्ता बोनस वितरण का लाभ मंडला के साथ आसपास के कई वन क्षेत्रों से जुड़े परिवारों को मिलेगा। कार्यक्रम में पूर्व मंडला, पश्चिम मंडला, डिंडोरी, जबलपुर, उत्तर सिवनी, दक्षिण सिवनी, उत्तर बालाघाट और दक्षिण बालाघाट वन मंडल के तेंदूपत्ता संग्राहक शामिल होंगे। इससे बड़ी संख्या में वन उपज पर निर्भर परिवारों को आर्थिक लाभ मिलेगा।

84 वन समितियों को मिलेगा काष्ठ लाभांश

मुख्यमंत्री मंडला की 84 वन समितियों के सदस्यों को 26.56 करोड़ रुपए से अधिक का काष्ठ लाभांश वितरित करेंगे। इसमें पूर्व मंडला और पश्चिम मंडला वन मंडल की समितियां शामिल हैं। सरकार के इस आयोजन को वन उपज से जुड़े परिवारों की आय बढ़ाने और तेंदूपत्ता संग्रहण को प्रोत्साहन देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पांढुर्णा में भी विकास कार्यों का लोकार्पण

मंडला कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पांढुर्णा जिले का दौरा करेंगे। यहां वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री सांदीपनि स्कूल पांढुर्णा में आयोजित ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके अलावा वे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में हिस्सा लेकर जिले से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें