शनिवार, 31 अक्टूबर 202610:56:04 AM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

TV27 NEWS की खबर का बड़ा असर : कांकेर में अवैध वसूली की शिकायत पर एक्शन, चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मियों का तबादला

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Oct 31, 2026
06:51 AM
कांकेर में अवैध वसूली की शिकायत पर एक्शन, चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मियों का तबादला

कांकेर।छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। TV27 NEWS की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। चारामा क्षेत्र की हल्बा पुलिस चौकी में अवैध वसूली और अभद्र व्यवहार की शिकायत के बाद पुलिस विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने चौकी प्रभारी निरीक्षक दीपा केवट और सहायक उप निरीक्षक चेतन साहू को हल्बा चौकी से हटाकर रक्षित केंद्र कांकेर भेज दिया है। वहीं, प्रशिक्षु उप निरीक्षक पीयूष कुमार यादव को हल्बा चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

दरअसल, हाल ही में चारामा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने हल्बा चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली और आम लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए थे। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी निखिल राखेचा को ज्ञापन सौंपा था। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित पुलिसकर्मियों को चौकी से हटाने की मांग की थी।

इस पूरे मामले को TV27 NEWS ने प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रसारित होने के बाद अब पुलिस विभाग ने पदस्थापना आदेश जारी करते हुए कार्रवाई की है। 31 अक्टूबर को जारी आदेश के मुताबिक हल्बा चौकी की जिम्मेदारी अब प्रशिक्षु उप निरीक्षक पीयूष कुमार यादव को सौंपी गई है।

फिलहाल, इस प्रशासनिक फेरबदल को जनप्रतिनिधियों की शिकायत के बाद उठाए गए महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि अवैध वसूली और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर आगे क्या जांच और कार्रवाई होती है।

लोकेशन : कांकेर

संवाददाता : मनीष कुमार सिन्हा

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें