कांग्रेस का हल्ला बोल! : ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में शामिल होने महासमुंद से कांग्रेस पदाधिकारी दिल्ली रवाना

महासमुंद, छत्तीसगढ़। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के साथ नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर कांग्रेस 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली आयोजित करने जा रही है। इस राष्ट्रीय महारैली में शामिल होने के लिए महासमुंद जिले के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रायपुर रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

दिल्ली में आयोजित होने वाली इस महारैली को लेकर महासमुंद जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पिथौरा ब्लॉक और बागबाहरा-कोमाखान ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्षों सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसमें शामिल होने के लिए दिल्ली का रुख किया।
दिल्ली रवाना होने वाले कांग्रेस पदाधिकारियों में करण सिंह दीवान, देवनाथ साहू, खेमराज सिन्हा, आशीष दीवान, आकाश चंद्राकर, फूलसिंग ध्रुव, चंदूलाल साहू, सेवा राम साहू और पूनम मानिकपुरी शामिल हैं।
इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की रक्षा और देश के प्रत्येक नागरिक के मताधिकार को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से आयोजित यह महारैली एक महत्वपूर्ण जन आंदोलन है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर इस महारैली में अपनी सहभागिता निभाएंगे।
रायपुर रेलवे स्टेशन से दिल्ली रवाना होते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और एकजुटता नजर आई। कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और मताधिकार की सुरक्षा के संकल्प के साथ महारैली में शामिल होने के लिए प्रस्थान किया।
लोकेशन: महासमुंद, छत्तीसगढ़
रिपोर्टर: पूनम मानिकपुरी
TV27 NEWS
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
