तमिलनाडु चुनाव में गड़बड़ी? : एक्ट्रेस Akshaya Hariharan का दावा...“मेरे नाम पर पहले ही पड़ चुका था वोट"

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जहां रिकॉर्ड वोटिंग हुई, वहीं एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक्ट्रेस अक्षया हरिहरन ने आरोप लगाया कि जब वह वोट डालने पहुंचीं, तो उनके नाम पर पहले ही कोई वोट कर चुका था।
क्या है पूरा मामला?
23 अप्रैल को वोटिंग के दौरान अक्षया अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचीं। उन्होंने लाइन में लगकर इंतजार किया, लेकिन जब उनका नंबर आया तो पता चला कि उनके नाम पर पहले ही वोट डाला जा चुका है।

रिकॉर्ड में गड़बड़ी का आरोप
अक्षया के मुताबिक, वोटिंग रिकॉर्ड में उनके नाम के साथ किसी और की फोटो लगी हुई थी। साथ ही फिंगरप्रिंट भी पहले से दर्ज था। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी बड़ी गलती कैसे हो सकती है।
‘टेंडर वोट’ से किया मतदान
इस स्थिति में अधिकारियों ने उन्हें “टेंडर बैलेट” के जरिए वोट डालने की अनुमति दी। हालांकि, अक्षया ने इस प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए और पूरी तरह ट्रांसपेरेंट नहीं लगा। एक्ट्रेस ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए काफी निराशाजनक रहा। उन्हें ऐसा महसूस नहीं हुआ कि उन्होंने सही तरीके से मतदान किया है।
कार्रवाई की मांग
अक्षया ने इस मामले की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह इसकी शिकायत भी दर्ज कराएंगी, ताकि भविष्य में किसी और के साथ ऐसा न हो। आपको बता दें की तमिलनाडु में इस बार करीब 85% मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे ज्यादा है। चुनाव में कई बड़े सितारों ने भी हिस्सा लिया। रिकॉर्ड वोटिंग के बीच यह मामला चुनावी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।
ऋषिका जैन
दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।
