गुरुवार, 23 अप्रैल 202602:27:32 PM
Download App
Home/मनोरंजन

सम्राट पृथ्वीराज : नकली मूंछ पर ट्रोल हुए अक्षय कुमार, 4 साल बाद मानी गलती और मांगी माफी

ऋषिका जैन

ऋषिका जैन

Apr 23, 2026
11:10 AM
नकली मूंछ पर ट्रोल हुए अक्षय कुमार, 4 साल बाद मानी गलती और मांगी माफी

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपनी पुरानी फिल्म के लुक को लेकर चार साल बाद चुप्पी तोड़ी है और अपनी गलती भी मानी है।

साल 2022 में आई फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में अक्षय कुमार के लुक, खासकर उनकी नकली मूंछ को लेकर काफी ट्रोलिंग हुई थी। अब इस पर बात करते हुए अक्षय ने साफ कहा कि अगर दर्शकों को उनका लुक पसंद नहीं आया, तो इसके लिए वह माफी मांगते हैं।

Akshay Kumar reacts to backlash over his 'fake moustache' in Samrat  Prithviraj | Bollywood

अक्षय कुमार ने बताया कि फिल्म की कहानी के अनुसार एक खास तरह की मूंछ जरूरी थी, जिसे वह असली रूप में नहीं रख सकते थे। इसी वजह से उन्हें नकली मूंछ का इस्तेमाल करना पड़ा।

उन्होंने यह भी कहा कि एक्टर होने के नाते वे एक साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं, ऐसे में हर किरदार के लिए फिजिकल बदलाव करना हमेशा आसान नहीं होता। हालांकि, अक्षय ने माना कि अगर उनका लुक दर्शकों को पसंद नहीं आया, तो वह उसकी जिम्मेदारी लेते हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और इसे फ्लॉप माना गया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार इन दिनों अपनी नई फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में हैं, जिसने हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है।

ऋषिका जैन
Written By

ऋषिका जैन

दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें