22 साल बाद : 'राजा शिवाजी' में साथ नजर आएंगे अभिषेक बच्चन और सलमान खान, बॉलीवुड में मची खलबली

मनोरंजन: बॉलीवुड सलमान खान और अभिषेक बच्चन इंडस्ट्री दो ऐसे सितारे हैं जो अक्सर एक दूसरे से दूर ही रहते हैं…वजह आप सभी जानते हैं और उसका नाम है ऐशवर्या राय बच्चन…जो अभिषेक बच्चन की पत्नी हैं…और एक वक्त उनका नाम सलमान खान से खूब जुड़ा था…हालांकि आज दोनों के रास्ते जुदा है…इसी वजह से अभिषेक भी सलमान खान से दूर रहते हैं…और अगर कभी किसी मोड़ पर एक दूसरे की गलती से मुलाकात हो भी जाए…तो नजरअंदाज कर देते हैं…लेकिन अब खबर है कि ये दोनों स्टार करीब 22 साल बाद एक साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं और इसकी घोषणा किसी और ने नहीं बल्कि एक्टर प्रोडक्सर रितेश देशमुख ने कर दी है…

हाल ही में अभिषेक बच्चन रितेश देशमुख के टीवी रीयालिटी शो बिग बॉस मराठी के मंच पर पहुंचे थे..जहां अभिषेक रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिजूसा के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म राजा शिवाजी का प्रमोशन कर रहे थे...बतादेंकि राजा शिवाजी में अभिषेक बच्चन भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं…प्रमोशन के दौरान शो में रितेश कहते कि बिग बॉस का मंच है और इसमें सलमान खान का नाम ना लिया जाए..ये कैसे हो सकता है क्योंकि सलमान भी राजा शिवाजी में एक अहम रोल निभा रहे हैं.अब रितेश देशमुख की ये बात सुनकर ऑडियन्स तो खुश हुई साथ ही अभिषेक बच्चन को भी सलमान खान के लिए तालियां बजाते देखा गया….अब अभिषेक के इस पॉजिटिव विहेवियर ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है और उनका यह रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है।…आखिर हिन्दी बीट के बिग बॉस को सलमान खान होस्ट करते हैं..ऐसे में मराठी बिग बॉस को रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं तो सभी होस्ट कनेक्ट रहते हैं..शो को हिट कराने के लिए..वहीं सोर्सेस की मानें तो , सलमान खान फिल्म 'राजा शिवाजी' में शूरवीर 'जीवा महाला' का रोल अदा करेंगे, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे विश्वसनीय और निडर योद्धाओं में से एक थे। इतिहास में इस किरदार का बहुत महत्व है। हालांकि, फिल्म में सलमान खान का यह एक खास कैमियो होने वाला है।

सलमान खान और रितेश देशमुख के कोलैबोरेशन की बात करें, तो इससे पहले भाईजान ने रितेश की सुपरहिट मराठी फिल्म 'लय भारी' में भी शानदार कैमियो किया था। बता दें कि 'राजा शिवाजी' 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.वहीं ये बता दें कि सलमान खान और अभिषेक बच्चन ने आखिरी बार साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'फिर मिलेंगे' में एक साथ काम किया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इसके अलावा सलमान खान ने अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' में भी कैमियो किया था.वहीं अब देखने वाली बात ये होगी क्या सलमान और अभिषेक एक फ्रेम में साथ नजर आएंगे ये नहीं…
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
