सोमवार, 20 अप्रैल 202612:43:07 AM
Download App
Home/मनोरंजन

गोवा : साध्वी सतीश बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026, 30 प्रतिभागियों को हराकर ताज किया अपने नाम

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Apr 19, 2026
08:15 AM
साध्वी सतीश बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026, 30 प्रतिभागियों को हराकर ताज किया अपने नाम

ओडिशा: भुवनेश्वर में 61वां मिस इंडिया 2026 कॉन्टेस्ट आयोजन हुआ. शनिवार 18 अप्रैल, 2026 को कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी में आयोजित हुआ और इसकी विजेता गोवा की खूबसूरत हसीना साध्वी सैल थीं।प्रतियोगिता में राजनंदीनी मिस इंडिया 2026 की फर्स्ट रनरअप और अद्वैंत सेकंड रनरअप बनीं. वहीं अपने ग्रेस, कॉन्फिडेंस और शानदार प्रेजेंस से जजों का दिल जीतकर साध्वी ने इस ताज को अपने नाम किया है. इस कॉन्टेस्ट के सभी राउंड्स को जीतकर साध्वी ने अपने परिवार का नाम भी रोशन कर दिया है. वहीं अब वो 2027 में होने वाले मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में भारत को रिप्रेजेंट करने वाली हैं.

ब्यूटी विद ब्रैन साध्वी सतीश

साध्वी सतीश सैल गोवा की रहने वाली हैं. पढ़ाई में साध्वी ने इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन में ग्रेजुएशन की है. वहीं साध्वी 7 भाषाएं भी जानती हैं. मिस इंडिया बनकर साध्वी ने साबित कर दिखाया है कि वो खूबसूरत होने के साथ-साथ काफी इंटेलिजेंट भी हैं  बताया जा रहा है कि साध्वी अपनी सुंदरता नहीं, बल्कि दमदार जवाब के लिए सुर्खियों बटोर रही हैं। सोशल मीडिया पर साध्वी अपने बेबाक अंदाज के लिए चर्चा में बनी हुई हैं। 

जिस जवाब ने उन्हें विनर बनाया

साध्वी ने कॉम्पिटिशन के दौरान उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसने उन्हें ताज जीताया , वह 'इंस्टेंट फेम' के बारे में था। उनसे पूछा गया था कि जल्दी मिलने वाली शोहरत या किसी को इनफ्लुएंस करना क्या ज्यादा बेहतर होता है? इस पर साध्वी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि उनके लिए 'इंस्टेंट फेम' से ज्यादा जरूरी किसी को इनफ्लुएंस करना है। उन्होंने कहा कि सिर्फ थोड़े समय की शोहरत पाने के बजाय बहुत से लोगों की जिंदगी को छूना ज्यादा जरूरी है।

बताया जाता है कि साध्वी को भी अपनी जिंदगी में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। उनकी परवरिश बहुत ही साधारण माहौल में हुई थी और उनका कहना है कि उनकी अपनी सोच ही उनकी इस यात्रा में सबसे बड़ी रुकावट थी। उन्होंने आगे बताया कि वह अक्सर दूसरों की उपलब्धियों को देखकर प्रभावित हो जाती थीं, जिससे उन्हें खुद पर शक होने लगता था और वह अपनी ही काबिलीयत और सपनों पर सवाल उठाने लगती थीं।

वहीं खिताब जीतने के बाद साध्वी के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करना सबसे ज्यादा अहमियत रखता है। उनके लिए 'मिस इंडिया' सिर्फ एक खिताब से कहीं बढ़कर है। उन्होंने 'सैश' पहने के बाद बताया कि यह ताज उनके लिए क्या मायने रखता है। उन्होंने कहा, 'भारत का प्रतिनिधित्व करने का मतलब है, उसकी सहनशक्ति और दृढ़ता की भावना को आगे बढ़ाना। इसका मतलब है, चुनौतियों के बावजूद मजबूती से खड़े रहना और पक्के इरादे के साथ आगे बढ़ना। सबसे बढ़कर, इसका मतलब है अपने देश का प्रतिनिधित्व पूरी ईमानदारी, ताकत और दिल से करना


नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें