शुक्रवार, 15 मई 202610:02:53 AM
Download App
Home/मनोरंजन

Alia Bhatt : Cannes में ट्रोल हुईं एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर दिया ऐसा जवाब कि ट्रोलर्स रह गए शांत

ऋषिका जैन

ऋषिका जैन

May 15, 2026
05:53 AM
Cannes में ट्रोल हुईं एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर दिया ऐसा जवाब कि ट्रोलर्स रह गए शांत

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में आलिया भट्ट अपने स्टाइल और लुक्स की वजह से लगातार चर्चा में रहीं। रेड कार्पेट पर उनके आउटफिट्स को फैंस ने काफी पसंद किया और उनकी जमकर तारीफ हुई। हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया।

आलिया का क्लासी जवाब हुआ वायरल

इसी बीच आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कान्स में नजर आ रही थीं। उस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया कि “किसी ने आपको नोटिस ही नहीं किया।” इस पर आलिया ने बेहद शांत और स्मार्ट तरीके से जवाब दिया। उन्होंने लिखा, “पिटी क्यों लव? आपने तो मुझे नोटिस किया।” उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए।

Cannes में दिखाया जलवा

फैंस ने आलिया के कॉन्फिडेंस और शांत जवाब की खूब सराहना की। कई लोगों ने कहा कि उन्होंने ट्रोल को बिना गुस्से के बेहतरीन जवाब दिया। बता दें की आलिया भट्ट ने इस साल दूसरी बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया। इस बार अलग-अलग आउटफिट्स में कान्स में एंट्री ली। उनका पीच गाउन, आइवरी साड़ी-गाउन और ब्लू सिंड्रेला स्टाइल ड्रेस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए।

अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ में आएंगी नज़र

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी। यह यशराज स्पाय यूनिवर्स की फिल्म है, जिसमें अनिल कपूर, बॉबी देओल और शरवरी भी अहम रोल में होंगे। फिल्म 10 जुलाई 2026 को रिलीज होगी।

ऋषिका जैन
Written By

ऋषिका जैन

दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें