गुरुवार, 9 अप्रैल 202610:28:31 PM
Download App
Home/राजनीति

क्या 14 अप्रैल को सीएम पद से इस्तीफा देंगे नीतीश ? : दिल्ली पहुंचने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म, नए मुख्यमंत्री पर भी कयासों का दौर शुरू

खुशी राज

Apr 09, 2026
10:45 AM
दिल्ली पहुंचने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म, नए मुख्यमंत्री पर भी कयासों का दौर शुरू

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गुरुवार को दिल्ली पहुंचे है, जहां बतौर राज्यसभा सांसद शुक्रवार को शपथ लेंगे। इसी के साथ उनका बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में करीब 2 दशक लंबा कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है।

बता दें कि नीतीश कुमार राज्यसभा बिहार की सियासत छोड़कर दिल्ली पहुंच गए हैं। आगामी सोमवार 13 अप्रैल को नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक हो सकती है। नीतीश ने 17 मार्च को NDA के 4 अन्य उम्मीदवारों के साथ राज्यसभा चुनाव जीता था। इसके बाद 30 मार्च को उन्होंने बिहार विधान परिषद के सदस्य पद से इस्तीफा दिया था। इसी के साथ ये लगभग तय हो गया था कि बिहार का मुख्यमंत्री पद अब भाजपा को मिलने जा रहा है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

नीतीश कुमार की अंतिम कैबिनेट बैठक

इसके साथ ही बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। राजधानी पटना में कई जगहों पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और मौजूदा सरकार में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समर्थन में कई पोस्टर्स भी लगे हैं. सुत्रों की अनुसार दिल्ली से लौटते ही आगामी सोमवार 13 अप्रैल को नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक हो सकती है और 14 को राज्यपाल को नीतीश कुमार राज्यपाल को त्यागपत्र सौंप देंगे। इसी बीच जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मुख्यमंत्री को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को जनादेश दिया है। नीतीश कुमार अपनी मर्जी से राज्यसभा जा रहे हैं. नेता तो मुख्यमंत्री ही हैं. मुख्यमंत्री जो चाहेंगे उनके हिसाब से सब कुछ होगा।

मुख्यमंत्री की रेस में ये हैं वो नाम

ऐसे में अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस भी बरकरार है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। वर्तमान डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने हाल ही में खुद को इस रेस से बाहर बताते हुए सम्राट चौधरी की राह आसान कर दी है। हालांकि, भाजपा आलाकमान ने अभी तक किसी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है। पार्टी का कहना है कि विधानमंडल दल की संयुक्त बैठक में ही नेता के नाम की विधिवत घोषणा की जाएगी। 16 अप्रैल को बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि, इन तारीखों पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नीतीश के कार्यकाल पर एक नजर

नीतीश के सफर की शुरूआत हुई 2000 में जब पहली बार 7 दिन के लिए मुख्यमंत्री बनें। उस वक्त समता पार्टी का हिस्सा थें। क्योंकि सरकार सत्ता में बने रहने के लिए पर्याप्त चुनावी संख्याबल नहीं जुटा पाई थी। जिसकी वजह से सिर्फ 7 दिन के लिए ही मुख्यमंत्री बनें। फिर 2005 में, नीतीश अपनी पार्टी, जद(यू) का बीजेपी के साथ गठबंधन करके पूर्ण बहुमत हासिल करके सत्ता में आए और 2005-2014 तक लगातार मुख्यमंत्री रहें और विकास कार्यों की शुरुआत की। साल 2013 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद, नीतीश ने बीजेपी से नाता तोड़ लिया, लेकिन प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के बाहरी समर्थन से सत्ता में बने रहे। 2014 के लोकसभा चुनाव में, उनकी पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ा और हार गई। इस हार की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए, नीतीश ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया और अपने तत्कालीन पार्टी सहयोगी जीतन राम मांझी को सत्ता की बागडोर सौंप दी। उसके बाद फिर 2015 में फिर से NDA और महागठबंधन के साथ गठबंधन बदलते हुए लगातार 2026 तक मुख्यमंत्री बने रहें।

2026 मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा और राज्यसभा जाने का निर्णय लिया। इस बीच 'सुशासन बाबू' के रूप में प्रसिद्ध नीतीश कुमार 2005 से बिहार के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने 2025 तक रिकॉर्ड 10 बार शपथ ली है। जिसके बाद दिसंबर 2025 में, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। उन्हें यह मान्यता 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने और राज्य में सबसे लंबे समय तक सेवा देने के लिए एक दुर्लभ और ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दी गई है। उन्होंने विकास, कानून-व्यवस्था, और महिला सशक्तिकरण (जैसे साइकिल योजना) पर ध्यान केंद्रित किया, जबकि गठबंधन बदलकर (NDA/महागठबंधन) सत्ता में बने रहने की अपनी अनूठी राजनीतिक कला के लिए जाने जाते हैं।

खुशी राज
Written By

खुशी राज

छात्रों और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रिपोर्टिंग। उत्साही तेवर। तेज़-तर्रार। अहम विषयों पर केंद्रित। लक्ष्य है- समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें