गुरुवार, 9 अप्रैल 202610:26:22 PM
Download App
Home/देश

बारामती उपचुनाव में आया बड़ा मोड़ : देवाभाउ ने सपकाल को किया काॅल, पवार ने मनाया खड़गे को और सुनेत्रा हुईं निर्विरोध

a

admin

Apr 09, 2026
10:27 AM
देवाभाउ ने सपकाल को किया काॅल, पवार ने मनाया खड़गे को और सुनेत्रा हुईं निर्विरोध

मुंबई। बारामती विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीति में अचानक बड़ा मोड़ आ गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद आगे बढ़कर विपक्ष से बातचीत की है। हालांकि फडणवीस की मेहनत रंग भी लाई। सीएम से फोन पर बात होने के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने अपना उम्मीदवार वापस लेने का ऐलान कर दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के इस कदम से सुनेत्रा पवार की जीत तय हो गई है। बता दें कांग्रेस ने इस सीट से आकाश मोरे को उम्मीदवार बनाया था, जो उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ मैदान में थे।

सूत्रों के मुताबिक, सीएम फडणवीस ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल को सीधे फोन किया। इस बातचीत में उन्होंने कांग्रेस से अपील की कि वह अपने उम्मीदवार को वापस ले ले ताकि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार का निर्विरोध चुनाव हो सके। सुनेत्रा पवार एनसीपी (अजीत पवार गुट) की उम्मीदवार हैं।

चैंकाने वाला माना जा रहा कदम

राज्य की राजनीति में इस तरह का कदम काफी चैंकाने वाला माना जा रहा है। ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब सत्ताधारी दल का कोई बड़ा नेता खुद विपक्ष के प्रदेश अध्यक्ष से संपर्क कर चुनाव में उम्मीदवार वापस लेने की मांग करे।

पवार ने खड़गे से की बात

इधर, एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से इस मुद्दे पर बातचीत की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और उसे अपना फैसला खुद लेना है, लेकिन अगर उनसे राय मांगी जाती है तो वह यही सुझाव देंगे कि यह चुनाव बिना मुकाबला हो। उन्होंने यह भी कहा कि यह सीट एक अनुभवी नेता के निधन के बाद खाली हुई है, इसलिए इसे सम्मानजनक तरीके से देखा जाना चाहिए।

दरअसल, यह उपचुनाव पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के बाद हो रहा है। इसी वजह से कई नेता और पार्टियां चाहती हैं कि उनकी विरासत को सम्मान देते हुए चुनाव निर्विरोध कराया जाए। इससे पहले एक अहम बैठक में सुनेत्रा पवार और एनसीपी के अन्य नेताओं ने सीएम फडणवीस से मुलाकात की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया था कि पूरा गठबंधन उनके साथ खड़ा है।

a
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें