मंगलवार, 4 अगस्त 202611:13:10 PM
Download App
Home/देश

हवा में दहशत! : AI की फ्लाइट 300 फीट नीचे गिरी, तेज झटकों से यात्रियों में चीख-पुकार, 12 घायल, फुकेत से दिल्ली आ थी उड़ान, सुरक्षित लैंडिंग से टला बड़ा हादसा

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Aug 04, 2026
10:16 AM
AI की फ्लाइट 300 फीट नीचे गिरी, तेज झटकों से यात्रियों में चीख-पुकार, 12 घायल, फुकेत से दिल्ली आ थी उड़ान, सुरक्षित लैंडिंग से टला बड़ा हादसा

नई दिल्ली। थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट ।प्2379 मंगलवार को भीषण टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। उड़ान के दौरान अचानक आए तेज झटकों से विमान में अफरा-तफरी मच गई और यात्री दहशत में आ गए। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक टर्बुलेंस इतना तीव्र था कि विमान अपने निर्धारित उड़ान स्तर से करीब 300 फीट नीचे आ गया। इस दौरान कई यात्रियों के सिर, गर्दन और कान में चोटें आईं। घटना में 12 यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि पायलट की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

लैंडिंग से पहले अचानक लगने लगे जोरदार झटके

यात्रियों के अनुसार दिल्ली पहुंचने से कुछ समय पहले विमान अचानक नीचे आने लगा और तेज हिचकोले खाने लगा। अप्रत्याशित झटकों से केबिन में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री अपनी सीटों से उछल गए, जबकि ऊपर रखे सामान के हिलने से भी घबराहट फैल गई। कुछ ही मिनटों के लिए विमान के भीतर भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि चालक दल ने यात्रियों को शांत रहने की अपील की और पायलट ने स्थिति पर नियंत्रण रखते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई।

एअर इंडिया ने जारी किया बयान

एअर इंडिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली आ रही फ्लाइट ।प्2379 को उड़ान के दौरान कुछ समय के लिए टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा, जिससे विमान की ऊंचाई में अचानक मामूली बदलाव आया। एयरलाइन के अनुसार विमान सुरक्षित दिल्ली पहुंच गया और सभी यात्री तथा चालक दल के सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए। जिन यात्रियों और क्रू सदस्यों को मामूली चोटें आईं, उन्हें एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर में जांच और उपचार उपलब्ध कराया गया। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा मामले की जांच में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है।

क्या होता है टर्बुलेंस और क्यों लगता है डर?

टर्बुलेंस वह स्थिति है जब वातावरण में हवा का प्रवाह असमान और अनियमित हो जाता है। गर्म और ठंडी हवाओं का टकराव, जेट स्ट्रीम, बादल, तूफान, पहाड़ी क्षेत्र और दूसरे विमानों से बनने वाली वायु धाराएं इसके प्रमुख कारण होते हैं। ऐसी स्थिति में विमान अचानक ऊपर-नीचे या दाएं-बाएं झटके महसूस करता है। विशेषज्ञों के अनुसार अधिकांश टर्बुलेंस सामान्य और सुरक्षित होती है क्योंकि आधुनिक विमानों का निर्माण इन्हें सहने के लिए किया जाता है। फिर भी सुरक्षा के लिहाज से उड़ान के दौरान सीट बेल्ट बांधे रखना बेहद जरूरी माना जाता है, ताकि अचानक झटके लगने पर चोट से बचा जा सके।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें