AIIMS Nagpur Recruitment 2026 : AIIMS में नौकरी का सुनहरा मौका, 72 पदों पर भर्ती; ऐसे करें फटाफट आवेदन

AIIMS Nagpur Recruitment 2026: AIIMS में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नागपुर ने सीनियर रेजिडेंट के 72 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 17 सितंबर 2026 तक चलेगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए विभिन्न क्लिनिकल और पैरा-क्लिनिकल विभागों में सीनियर रेजिडेंट के पदों को भरा जाएगा। ऐसे में संबंधित योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर है।
AIIMS Nagpur Recruitment 2026: इन पदों पर होगी भर्ती
संस्थान: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नागपुर
पद का नाम: सीनियर रेजिडेंट
कुल पद: 72
विभाग: विभिन्न क्लिनिकल एवं पैरा-क्लिनिकल विभाग
आवेदन की अंतिम तारीख: 17 सितंबर 2026
कैटेगरी के अनुसार पद
UR: 23 पद
OBC: 21 पद
SC: 14 पद
ST: 08 पद
EWS: 06 पद
शैक्षणिक योग्यता
सीनियर रेजिडेंट पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट मेडिकल डिग्री (MD/MS/DM/M.Ch.) होनी चाहिए। इसके अलावा, नियुक्ति से पहले संबंधित उम्मीदवार का NMC/MCI या राज्य मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण होना आवश्यक है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों को आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में जरूर जांच लें।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 17 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। SC/ST वर्ग को 5 वर्ष और OBC वर्ग को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।
ये भी पढ़े - पुराने फोन में बंद हो सकता है WhatsApp, ऐसे चेक करें आपका मोबाइल प्रभावित है या नहीं
आवेदन शुल्क
AIIMS Nagpur Senior Resident Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार है:
General/EWS/OBC: 500 रुपये
SC/ST: 250 रुपये
PwD: कोई आवेदन शुल्क नहीं
उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।
कितना मिलेगा वेतन?
चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार लेवल-11, सेल नंबर-01 के तहत 67,700 रुपये प्रतिमाह का मूल वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे, जिनमें पात्रता के अनुसार NPA (Non-Practicing Allowance) शामिल हो सकता है।
AIIMS Nagpur Recruitment 2026: ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, यदि आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है, तो संस्थान उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट कर सकता है।
शॉर्टलिस्टिंग के लिए शैक्षणिक योग्यता, अतिरिक्त योग्यता, अनुभव आदि को आधार बनाया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग के लिए लिखित परीक्षा भी आयोजित की जा सकती है।
गैस सिलेंडर लेने से पहले ऐसे चेक करें एक्सपायरी डेट
नीरज द्विवेदी
5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।
