गुरुवार, 16 अप्रैल 202606:28:01 PM
Download App
Home/मनोरंजन

Hera Pheri 3 Update : अक्षय कुमार ने दिया बड़ा बयान, फैंस को लग सकता है झटका!

ऋषिका जैन

ऋषिका जैन

Apr 16, 2026
10:29 AM
अक्षय कुमार ने दिया बड़ा बयान, फैंस को लग सकता है झटका!

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी मच अवेटेड फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उनके बयान के बाद फैंस थोड़े निराश हो सकते हैं। दरअसल, अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए फैंस से बातचीत की। इस दौरान एक फैन ने उनसे ‘हेरा फेरी 3’ के बारे में सवाल पूछा। इस पर अक्षय कुमार ने हंसते हुए जवाब दिया,“मुझे पता था ये सवाल जरूर आएगा, लेकिन फिलहाल ‘हेरा फेरी’ पर कुछ भी नहीं है।” उनके इस जवाब से साफ है कि अभी फिल्म को लेकर कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है।

Inside photo from Hera Pheri 3 sets emerges online, Akshay Kumar poses with  Suniel Shetty and Paresh Rawal | Bollywood News - The Indian Express

पहले भी आ चुकी हैं विवाद की खबरें

‘हेरा फेरी 3’ को लेकर पहले भी कई खबरें सामने आई थीं। कहा जा रहा था कि फिल्म में एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी नजर आएगी। हालांकि, बीच में खबर आई थी कि परेश रावल ने कुछ क्रिएटिव मतभेदों के कारण फिल्म छोड़ दी थी, लेकिन बाद में उन्होंने दोबारा प्रोजेक्ट जॉइन कर लिया।

क्या खास है फिल्म में?

हेरा फेरी और फिर हेरा फेरी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फिल्मों में गिनी जाती हैं। राजू, श्याम और बाबूराव के किरदार आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

ऋषिका जैन
Written By

ऋषिका जैन

दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें