दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी : ट्रंप, नेतन्याहू और जिंगपींग शामिल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं मिली जगह, 3 भारतीय शामिल

अमेरिका: दुनिया की फेमस मैग्जीन टाइम (TIME) ने साल 2026 के लिए बहुप्रतीक्षित TIME-100 लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में इस साल दुनिया पर अपनी छाप छोड़ने वाले 100 सबसे प्रभावशाली लोगों के नाम शामिल है। इसमें वर्ल्ड लीडर से लेकर इंडस्ट्रलियलिस्ट, टेक दिग्गज, कलाकार, एथलीट और अधिकार कार्यकर्ताओं तक को शामिल किया गया है

100 प्रभावशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री मोदी को नहीं मिली जगह
100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में डोनाल्ड ट्रम्प, जोहरान ममदानी, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग जैसी बड़ी हस्तियां शामिल हैं..लेकिन हैरत की बात ये है कि इसबार लिस्ट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शामिल नहीं किया गया है। जबकि नेपाल के युवा प्रधानमंत्री बालेन शाह और बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान जैसे हाल ही में चुने गए नेता भी इस लिस्ट में शामिल हैं। जबकि मोदी को इस समय दुनिया भर में बहुत प्रभावशाली नेता के रूप में जाना जा रहा है। इसका मुख्य कारण टाइम के संपादकों द्वारा प्रतिवर्ष वैश्विक राजनीति, संस्कृति और समाज में प्रभाव के आधार पर स्वतंत्र चयन प्रक्रिया है, जिसमें हर साल नए चेहरों को प्राथमिकता दी जाती है

कब टाइम 100 का चेहरा बने मोदी
बताया जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक 5 बार प्रतिष्ठित टाइम (TIME) मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल हो चुके हैं। उन्हें 2014, 2015, 2017, 2020 और 2021 में लगातार या विभिन्न वर्षों में इस सूची में जगह मिली है, जो दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक के रूप में उनकी पहचान को दर्शाता है
वहीं टाइम मैगजीन ने 2021 में 100 प्रभावशाली लोगों की जो सूची जारी की थी, उसमें पीएम मोदी का नाम था। 2021 में टाइम मैगजीन के लिए नरेंद्र मोदी का प्रोफाइल प्रसिद्ध पत्रकार फरीद जकारिया ने लिखा था। फरीद जकारिया ने लिखा था कि जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी के बाद भारतीय राजनीति को सबसे ज्यादा पीएम मोदी ने प्रभावित किया था दरअसल टाइम मैगजीन के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जब भी आती है, वो कहीं चर्चा में आए या न आए, भारत में उसकी चर्चा जरूर होती है
भारतीय एक्टर रणबीर कपूर का नाम टाइम 100 में शामिल

वहीं TIME की 2026 की दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में भारतीय मूल के तीन लोग शामिल हैं। अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई, बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और मास्टरशेफ विकास खन्ना का नाम इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेता आयुष्मान खुराना ने रणबीर कपूर का प्रोफाइल लिखा है। इसमें उन्होंने उन्हें एक ऐसे कलाकार के तौर पर बताया जो अपनी शांत, लेकिन असरदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। खुराना ने लिखा, "कुछ एक्टर ऐसे होते हैं जो अपनी विरासत बनाने के पीछे भागते हैं, और कुछ एक्टर ऐसे होते हैं जो अपनी कला के दम पर खुद एक विरासत बन जाते हैं। रणबीर कपूर दूसरी तरह के एक्टर हैं।" उन्होंने आगे कहा कि कपूर का काम सफलता के आम पैमानों से कहीं आगे है
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
