बुधवार, 20 मई 202606:38:50 AM
Download App
Home/मनोरंजन

India’s Got Latent 2 : आलिया और शरवरी वाघ पहले गेस्ट, शूटिंग की तस्वीरें लीक, फैंस बोले – अब ये भी प्रमोशन शो बन गया!

ऋषिका जैन

ऋषिका जैन

May 20, 2026
04:01 AM
आलिया और शरवरी वाघ पहले गेस्ट, शूटिंग की तस्वीरें लीक, फैंस बोले – अब ये भी प्रमोशन शो बन गया!

कॉमेडियन समय रैना का चर्चित शो इंडियास गोट लटेंट एक बार फिर नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है। हाल ही में शो की शूटिंग से आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। बताया जा रहा है कि यह शूटिंग 18 मई को मुंबई के द हैबिटाट में हुई। दोनों एक्ट्रेसेस अपनी आने वाली फिल्म "Alpha" के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचीं। तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट के साथ-साथ नाराजगी भी देखने को मिली।

फिल्म प्रमोशन के लिए पहुंचीं आलिया और शरवरी

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ शो के पैनल में बैठी नजर आ रही हैं। उनके साथ कॉमेडियन आशीष सोलंकी और ‘The Habitat’ के मालिक बलराज घई भी दिखाई दिए। ऐसा कहा जा रहा है की दोनों एक्ट्रेसेस अपनी नई फिल्म ‘Alpha’ के प्रमोशन के लिए शो का हिस्सा बनी हैं। यह फिल्म YRF Spy Universe की पहली फीमेल-लीड फिल्म मानी जा रही है।

From FIRs to 53.7 million views: Samay Raina's Still Alive becomes  YouTube's most-watched comedy special

फैंस के रिएक्शन ने बढ़ाई चर्चा

तस्वीरें वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों के मजेदार रिएक्शन आने लगे। कुछ फैंस इस एपिसोड को लेकर काफी उत्साहित दिखे, वहीं कुछ लोगों ने शो को “फिल्म प्रमोशन प्लेटफॉर्म” कहना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “अब समय रैना के जोक्स पर आलिया और शरवरी का रिएक्शन देखना मजेदार होगा।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “शो अब पहले जैसा नहीं रहा।”

पहले भी विवादों में रह चुका है शो

बता दें कि पिछले सीजन में ‘India’s Got Latent’ काफी विवादों में रहा था। शो में Ranveer Allahbadia के एक बयान के बाद सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद शो और समय रैना दोनों को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। अब नए सीजन से फैंस को पहले से ज्यादा मजेदार और एंटरटेनिंग कंटेंट की उम्मीद है।

ऋषिका जैन
Written By

ऋषिका जैन

दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें