रविवार, 17 मई 202602:15:49 PM
Download App
Home/मनोरंजन

‘होम ब्रेकर’ : बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस दिशा पटानी को क्यों मिल रहा है टैग, क्या है एक्ट्रेस मौनी रॉय से 'लव कनेक्शन' जानें

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

May 17, 2026
10:01 AM
बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस दिशा पटानी को क्यों मिल रहा है टैग, क्या है एक्ट्रेस मौनी रॉय से 'लव कनेक्शन' जानें

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने 14 मई को अपने पति सूरज नांबियार से अलग होने का आधिकारिक ऐलान कर दिया…
दोनों ने ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अपने रिश्ते के खत्म होने की पुष्टि की…काफी समय से सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते में दरार की चर्चा थी…खासकर तब… जब लोगों ने नोटिस किया कि दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे…
हालांकि तलाक की पुष्टि के बाद मौनी ने फिर से सूरज को फॉलो करना शुरू कर दिया…लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया का ध्यान दिशा पाटनी पर जा पहुंचा…दरअसल… कुछ यूजर्स ने दावा किया कि दिशा पाटनी ने भी सूरज नांबियार को अनफॉलो कर दिया…
बस फिर क्या था…
गॉसिप, मीम्स और रेडिट थ्रेड्स की बाढ़ आ गई…
बिना किसी पुष्टि या सबूत के दिशा को मौनी और सूरज के तलाक से जोड़कर ट्रोल किया जाने लगा…
कुछ यूजर्स ने दिशा को ‘होम ब्रेकर’ तक कहना शुरू कर दिया…
जबकि अब तक ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है… जो दिशा का इस मामले से कोई संबंध साबित करे…

दिशा पाटनी के सोशल मीडिया पोस्ट्स पर ट्रोल्स लगातार कमेंट कर रहे हैं…
किसी ने लिखा… ‘करा दी ना मौनी और सूरज की लड़ाई…’
तो किसी ने पूछा… ‘आपने सूरज को अनफॉलो क्यों किया?’
वहीं कई यूजर्स ने दिशा को सीधे तौर पर रिश्ते टूटने के लिए जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की…
यानि सोशल मीडिया पर अफवाहें… बिना सच्चाई जाने… एक नई कहानी गढ़ रही हैं…

बेस्ट फ्रेंड हैं मौनी रॉय और दिशा पाटनी

सोशल मीडिया पर दिशा ट्रोल
‘होम ब्रेकर’ टैग
अनफॉलो थ्योरी से बढ़ी चर्चा
कोई आधिकारिक सबूत नहीं

असलियत ये है कि मौनी रॉय और दिशा पाटनी लंबे समय से बेहद करीबी दोस्त हैं…दोनों कई वेकेशन, पार्टियों और पब्लिक इवेंट्स में साथ नजर आती रही हैं.उनकी इसी दोस्ती को आधार बनाकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दिशा को इस निजी मामले में घसीटना शुरू कर दिया.यानी दोस्ती अब ट्रोलिंग की वजह बन गई.सेलेब्रिटीज की निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलना नई बात नहीं.लेकिन बिना तथ्यों के किसी पर आरोप लगाना.ऑनलाइन ट्रोलिंग को और खतरनाक बना देता है…अब देखना होगा कि दिशा इस ट्रोलिंग पर चुप रहती हैं.या फिर सामने आकर सफाई देती हैं.मौनी और सूरज का रिश्ता क्यों टूटा.इसकी असली वजह क्या है.ये उनका निजी मामला है…लेकिन बिना सबूत दिशा पाटनी को निशाना बनाना.सोशल मीडिया की जल्दबाजी और अफवाहों की ताकत जरूर दिखाता है.फिलहाल सच कम… और चर्चाएं ज्यादा हैं…

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें