Katrina Kaif : Vicky Kaushal को जन्मदिन पर किया खास अंदाज में विश, बेटे Vihaan की पहली झलक ने बढ़ाई हलचल

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मौका था विक्की कौशल के 38वें जन्मदिन का, जिसे कटरीना ने बेहद खास और इमोशनल अंदाज में सेलिब्रेट किया।
पति विक्की के लिए कटरीना का इमोशनल पोस्ट
कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले दो सालों में उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। उन्होंने लिखा कि अब वह और विक्की अपने बेटे के साथ जिंदगी के खूबसूरत पल जी रहे हैं। कटरीना ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह इस खास दिन के लिए बेहद शुक्रगुजार हैं और विक्की उनकी जिंदगी में प्यार, रोशनी और ताकत का सबसे बड़ा सहारा हैं।

विक्की की खूबियों का मजेदार अंदाज में जिक्र
कटरीना ने अपने पोस्ट में विक्की की खूबियों को भी मजेदार अंदाज में बताया। उन्होंने लिखा कि अब विक्की माइथोलॉजी, एआई, वॉटरप्रूफिंग, मेकअप, हेल्थ और बिजनेस जैसे कई विषयों के “एक्सपर्ट” बन चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह विक्की से सिर्फ इसलिए प्यार नहीं करतीं कि वह अच्छे इंसान हैं, बल्कि इसलिए भी क्योंकि वह उनके हर अजीब सवाल को धैर्य से सुनते हैं। पोस्ट के आखिर में कटरीना ने एक मजाकिया और प्यारा मैसेज लिखा। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि सुबह उठने के बाद विक्की कम से कम एक-दो ब्लैक कॉफी आराम से पी सकें, उससे पहले कि उनके सवाल शुरू हो जाएं। उनकी यह पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
बेटे विहान की पहली झलक, सोशल मीडिया पर हलचल
जन्मदिन पोस्ट के साथ कटरीना ने कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। इन्हीं तस्वीरों में उनके बेटे विहान की पहली झलक भी देखने को मिली। हालांकि कपल ने अपने बेटे का चेहरा पूरी तरह से नहीं दिखाया, लेकिन यह तस्वीर फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं रही। सोशल मीडिया पर यह झलक तेजी से वायरल हो रही है।
शादी और फैमिली लाइफ
Katrina Kaif और Vicky Kaushal ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान में शादी की थी। शादी के बाद से यह कपल बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिना जाता है। बता दें की 7 नवंबर 2025 को दोनों अपने बेटे विहान के माता-पिता बने, और अब परिवार के साथ अपनी नई जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं।
ऋषिका जैन
दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।
