रविवार, 17 मई 202612:59:24 PM
Download App
Home/मनोरंजन

उत्तर प्रदेश : अयोध्या में अभिनेता रणबीर कपूर का 3.31 करोड़ निवेश, आस्था या भविष्य का मास्टरस्ट्रोक?

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

May 17, 2026
08:20 AM
अयोध्या में अभिनेता रणबीर कपूर का 3.31 करोड़ निवेश, आस्था या भविष्य का मास्टरस्ट्रोक?

रणबीर कपूर इन दिनों सिर्फ अपनी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर ही नहीं,बल्कि राम नगरी अयोध्या में अपने करोड़ों के निवेश को लेकर भी जबरदस्त चर्चा में हैं…भगवान श्रीराम का किरदार निभाने जा रहे रणबीर ने अब अयोध्या में 3 करोड़ 31 लाख रुपये की प्रीमियम जमीन खरीद ली है… और इसे वो सिर्फ प्रॉपर्टी नहीं… बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव बता रहे हैं… तो क्या अब अयोध्या सिर्फ आस्था नहीं… बल्कि बॉलीवुड सितारों की नई पसंद भी बनती जा रही है…नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने जा रहे रणबीर कपूर अब रियल लाइफ में भी राम नगरी से खास जुड़ाव बना चुके हैं… फिल्म रिलीज से पहले ही रणबीर कपूर ने अयोध्या में 3.31 करोड़ रुपये की प्रीमियम जमीन खरीदकर सुर्खियां बटोर ली हैं…


रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर ने ‘हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ के प्रीमियम प्रोजेक्ट ‘द सरयू’ में निवेश किया है… सरयू नदी के किनारे करीब 75 एकड़ में फैला यह लग्जरी प्रोजेक्ट आध्यात्मिकता और आधुनिक जीवनशैली का अनोखा संगम माना जा रहा है…
इस प्रोजेक्ट में लग्जरी सुविधाओं के साथ भव्य शाकाहारी हॉस्पिटैलिटी स्पेस भी विकसित किया जा रहा है…रणबीर कपूर ने इस निवेश को सिर्फ जमीन खरीदना नहीं… बल्कि एक इमोशनल डिसीजन बताया… उनका कहना है कि अयोध्या से उनका जुड़ाव बेहद खास है…यानी पर्दे पर राम बनने से पहले ही रणबीर का राम नगरी से रिश्ता और गहरा हो गया है…करीब 345 से 400 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक रणबीर पहले से मुंबई के बांद्रा स्थित आलीशान बंगले और पुणे की प्रीमियम प्रॉपर्टी के मालिक हैं… और अब अयोध्या में नई जमीन के साथ उनका रियल एस्टेट पोर्टफोलियो और मजबूत हो गया है…अयोध्या अब सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं… बल्कि निवेश का नया हॉटस्पॉट बनकर उभर रही है…
रणबीर कपूर से पहले अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारे भी यहां करोड़ों रुपये का निवेश कर चुके हैं…

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की बढ़ती दिलचस्पी इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में अयोध्या देश के बड़े लक्जरी और स्पिरिचुअल रियल एस्टेट डेस्टिनेशन में शामिल हो सकती है…विशेषज्ञों की मानें तो अगले 10 वर्षों में अयोध्या का रियल एस्टेट बाजार कई गुना तक बढ़ सकता है…राम मंदिर, तेजी से विकसित हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर कनेक्टिविटी और हाई प्रोफाइल निवेशकों की एंट्री… इस शहर की तस्वीर बदल रहे हैं…यही वजह है कि अब अयोध्या में सिर्फ श्रद्धालु ही नहीं… बल्कि बड़े कारोबारी और निवेशक भी भविष्य देख रहे हैं…‘रामायण’ से पहले रणबीर कपूर का राम नगरी से ये खास कनेक्शन… सिर्फ एक निवेश नहीं… बल्कि आस्था, संस्कृति और भविष्य की संभावनाओं का प्रतीक माना जा रहा है…

अब बड़ा सवाल यही है, क्या अयोध्या आने वाले समय में सिर्फ धार्मिक राजधानी बनेगी… या फिर बॉलीवुड, बिजनेस और लग्जरी निवेश की भी नई पसंद बनेगी…राम की नगरी में रणबीर का ये निवेश.कई मायनों में खास है…आस्था… स्टार पावर… और रियल एस्टेट.. तीनों का ये संगम अयोध्या की बदलती तस्वीर की बड़ी कहानी कह रहा है

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें