उत्तर प्रदेश : गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर अब फ्री नहीं रहेगा, मेगा एक्सप्रेसवे पर अब वाहन चालकों को जेब ढीली करनी होगी,रेट हुए तय

उत्तर प्रदेश के गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर अब फ्री नहीं रहेगा... 15 मई तक बिना टोल चलने वाले इस मेगा एक्सप्रेसवे पर अब वाहन चालकों को जेब ढीली करनी होगी... मेरठ से प्रयागराज तक करीब 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग वाहनों के लिए टोल दरें लागू कर दी गई हैं... यानी अब स्पीड के साथ सफर की कीमत भी चुकानी होगी...
देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में शामिल उत्तर प्रदेश के गंगा एक्सप्रेसवे पर अब टोल वसूली शुरू हो गई है...
मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर 15 मई तक वाहनों को टोल में राहत थी... लेकिन अब यूपीडा ने अलग-अलग कैटेगरी के वाहनों के लिए प्रति किलोमीटर टोल रेट लागू कर दिए हैं...
इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था... और अब इसके चालू होने के साथ ही लाखों यात्रियों की यात्रा तेज तो होगी... लेकिन मुफ्त नहीं...

अगर आप टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर या ट्रैक्टर से सफर कर रहे हैं तो आपको 1.28 रुपये प्रति किलोमीटर टोल देना होगा...
कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहन चालकों के लिए ये रेट 2.50 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है...
लाइट कमर्शियल व्हीकल, मिनी बस और इसी श्रेणी के वाहनों के लिए 4.95 रुपये प्रति किलोमीटर टोल लगेगा...बस और ट्रक चालकों के लिए टोल 8.20 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है...जबकि मल्टीएक्सल, भारी मशीनरी और अर्थमूविंग वाहनों को 12.60 रुपये प्रति किलोमीटर चुकाने होंगे...ओवरसाइज वाहनों के लिए सबसे ज्यादा 16.10 रुपये प्रति किलोमीटर टोल रखा गया है...यानि दूरी जितनी लंबी... सफर उतना महंगा...
गंगा एक्सप्रेसवे टोल रेट (प्रति किमी):
टू-व्हीलर / थ्री-व्हीलर / ट्रैक्टर – ₹1.28
कार / जीप / वैन / LMV – ₹2.50
LCV / मिनी बस – ₹4.95
बस / ट्रक – ₹8.20
मल्टीएक्सल / भारी वाहन – ₹12.60
ओवरसाइज वाहन – ₹16.10
मेरठ से प्रयागराज तक सीधे कनेक्ट करने वाला ये एक्सप्रेसवे पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच सफर को आसान बनाएगा...
हालांकि अब इस सुविधा के लिए यात्रियों को अपनी गाड़ी की कैटेगरी के हिसाब से भुगतान करना होगा...स्पीड, सुविधा और समय की बचत के साथ अब गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर का पूरा हिसाब टोल से तय होगा...गंगा एक्सप्रेसवे ने उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार दी है... लेकिन अब इस रफ्तार की कीमत भी तय हो चुकी है.इसलिए सफर पर निकलने से पहले अपनी जेब का हिसाब जरूर लगा लीजिए.
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
